सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई 22 साल की फेमस इन्फ्लुएंसर, 60 साल के शख्स से रचाई थी शादी, अब दिया हैरान करने वाला जवाब!

Italy: इटली की 22 साल की फेमस युवा इन्फ्लुएंसर मिनिया पाग्नी ने 60 वर्षीय मास्सिमो के साथ शादी की. पाग्नी ने जैसे ही शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की तो इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया. जहां कुछ लोग इसे सच्चा प्यार कह रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने मिनिया को गोल्ड डिगर (दौलत की लालची) का टैग दे दिया है.  मिनिया का कमेंट सेक्शन आलोचनाओं से भर गया. हालांकि, लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद मिनिया पाग्नी ने करारा जवाब दिया है.

आपसी सम्मान, समझ और गहरे प्यार पर टिका है हमारा रिश्ता

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी के धन-दौलत के पीछे नहीं हैं. हमारा रिश्ता आपसी सम्मान, समझ और गहरे प्यार पर टिका है. उम्र महज एक नंबर है और यह किसी के रिश्ते की सच्चाई तय नहीं कर सकती. बिना सच्चाई जाने किसी को गोल्ड डिगर कहना गलत है. मैं अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी रही हूं और इन नकारात्मक कमेंट्स से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.

रातों-रात शुरू नहीं हुआ रिश्ता

मिनिया ने अपनी प्रेम कहानी का खुलासा करते हुए बताया कि उनके और मास्सिमो के बीच का रिश्ता रातों-रात शुरू नहीं हुआ. मिनिया जब हाई स्कूल में थीं तब मास्सिमो उनके टीचर हुआ करते थे. उस समय मिनिया को अपने टीचर पर केवल एक क्रश था. स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के करीब दो साल बाद दोनों की फिर से मुलाकात हुई. इस बार दोस्ती गहरी हुई और देखते ही देखते यह रिश्ता प्यार में तब्दील हो गया.

शादी करना केवल पैसों का लालच

आखिरकार उम्र के लंबे फासले को दरकिनार कर दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया. कई यूजर्स का कहना है कि 22 साल की लड़की का 60 साल के व्यक्ति से शादी करना केवल पैसों का लालच है. इंटरनेट पर गोल्ड डिगर शब्द उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो अमीर और उम्रदराज व्यक्तियों से केवल उनकी संपत्ति के लिए रिश्ता जोड़ते हैं. वहीं कुछ लोगों ने इस रिश्ते को अजीब बताया था तो कुछ ने लिखा कि पैसा क्या कुछ नहीं करवा सकता.

इसे भी पढ़ें. UP: प्रदेश को देश का इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन बना दिया है प्रगति मॉडल नेः CM योगी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version