International Yoga Day: पैसिफिक देशों में योग की धूम, न्यूजीलैंड-पापुआ न्यू गिनी से लेकर फिजी तक के लोगों ने किया योगाभ्‍यास

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आज भारत ही नहीं पैसिफिक देशों में भी बड़े ही धूम धाम के साथ 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. न्यूजीलैंड, फिजी, पापुआ न्यू गिनी और टोंगा समेत कई देशों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम को अपनाया.

न्यूजीलैंड में लोगों ने मनाया योग दिवस  

न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में भारतीय उच्चायोग परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक योग प्रेमियों ने भाग लिया. इनमें कीवी, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय समुदायों के लोग शामिल थे. यह आयोजन हर्टफुलनेस, हिंदू स्वयंसेवक संघ और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से हुआ.

वहीं, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यूजीलैंड के पूर्व गवर्नर आनंद सत्यानंद थे. भारतीय उच्चायोग ने न्यूजीलैंड की संसद में आयोजित योग सत्र की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए, जिससे वहां की भागीदारी की झलक मिली.

पापुआ न्‍यू गिनी में भी लोगों ने किया योगाभ्‍यास  

पोर्ट मोरेस्बी स्थित एला बीच पर पापुआ न्यू गिनी में भारतीय उच्चायोग और ACDP (Active City Development Programme) द्वारा योग दिवस मनाया गया. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में 250 से अधिक लोगों ने हिस्‍सा लिया. वहीं, इस कार्यक्रम में पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर पॉवेस पार्कोप ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि योग ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है. वहीं, भारतीय उच्चायोग के प्रभारी मुकेश कुमार अंबस्ता ने भी योग को व्यक्ति और धरती दोनों के स्वास्थ्य को जोड़ने वाला माध्यम बताया.

टोंगा में भी मनाया गया अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस  

बता दें कि 11वें अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के मौके पर टोंगा की राजधानी नुकुʻअलोफा में स्थित तनोआ इंटरनेशनल डेटलाइन होटल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 60 योग प्रेमियों ने हिस्सा लिया. यह आयोजन फिजी स्थित भारतीय उच्चायोग और स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र ने टोंगा के विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर किया था. इस कार्यक्रम में टोंगा की स्वास्थ्य मंत्री एना अकोला भी मौजूद रहीं.

फिजी में भी किया गया योग कार्यक्रमों का आयोजन

इसके अलावा, फिजी की राजधानी सुवा में स्थित ग्रैंड पैसिफिक होटल में भारतीय उच्चायोग और स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र ने योग दिवस का आयोजन किया, जिसके मुख्‍य अतिथी  फिजी के उपप्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बिमन प्रसाद थे. इस दौरान भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “योग दिवस को सफल बनाने के लिए उपप्रधानमंत्री बिमन प्रसाद और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद, जिनमें प्रवासी, राजनयिक और मीडिया के लोग शामिल थे.”

वहीं, फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमन प्रसाद ने अपने संदेश में कहा कि “योग हमें जोड़ता है, स्वस्थ बनाता है और प्रेरणा देता है. ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की भावना हमें स्वयं और अपने पर्यावरण की देखभाल करने की प्रेरणा देती है. हर दिन कुछ मिनट योग जीवन को पूरी तरह बदल सकता है.”

इसे भी पढें:-“पूरा यूक्रेन हमारा है’’, रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान,अंतरराष्ट्रीय समुदाय में मची हलचल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version