‘कतर पर फिर हमला किया तो पूरा ईरान उड़ा दूंगा’, मिसाइल हमलों के बीच ट्रंप ने दी तेहरान को चेतावनी

Washington: कतर पर ईरानी मिसाइल हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बडा बयान सामने आया है. ट्रंप ने आश्वासन दिया कि इजराइल ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र साउथ पार्स पर और हमले नहीं करेगा लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि अगर ईरान ने कतर पर फिर हमला किया तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा और उस पूरे क्षेत्र को उड़ा देगा. ट्रंप ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी की.

हमें किसी की मदद की जरूरत नहीं

बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि अमेरिका के किसी सहयोगी देश ने जलडमरूमध्य मार्ग को खुलवाने में मदद की पेशकश नहीं की. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें किसी की मदद की जरूरत नहीं है! ट्रंप ने कहा कि मैं इस पैमाने की हिंसा और विनाश की अनुमति नहीं देना चाहता क्योंकि इसका ईरान के भविष्य पर दीर्घकालिक असर पड़ेगा.

इजराइल के हमलों में ईरान के खुफिया मंत्री की मौत

उन्होंने कहा कि लेकिन अगर कतर के तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) स्थलों पर फिर हमला हुआ तो वह ऐसा करने में कतई हिचकिचाएंगे नहीं. इजराइल के हमलों में ईरान के खुफिया मंत्री की मौत हो गई है. इजराइल ने शीर्ष ईरानी नेतृत्व के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बुधवार को ईरान के अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर कथित तौर पर हमला किया जिससे क्षेत्र की आर्थिक जीवनरेखा यानी ऊर्जा पर दबाव और बढ़ गया.

ईरान के साउथ पार्स पर हुए हमले की निंदा

ईरान ने उसके विशाल प्राकृतिक गैस क्षेत्र साउथ पार्स पर हुए हमले की निंदा की. ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने इन हमलों के ऐसे अनियंत्रित परिणाम होने की चेतावनी दी, जो पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकते हैं. साउथ पार्स अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर इजराइल के हमले के बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के अपने पड़ोसी देशों के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले तेज कर दिए और कतर के गैस केंद्रों को निशाना बनाया.

24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश

इसके जवाब में कतर ने ईरानी दूतावास के अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया. तेहरान ने संयुक्त अरब अमीरात के हबशान गैस संयंत्र और बाब क्षेत्र को भी निशाना बनाया जिसे वहां की सरकार ने युद्ध में उकसाने वाला खतरनाक कदम बताया. अबू धाबी के अधिकारियों ने कहा कि इन स्थलों पर गैस परिचालन बंद कर दिया गया था. कतर और संयुक्त अरब अमीरात पर हुए इन हमलों से खाड़ी के अरब देशों पर दबाव बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़ें. Iran Israel War: खाड़ी देशों पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें! कतर के LNG प्लांट पर हमला, तबाही

Latest News

West Asia Crisis: UAE तट के पास ईरान ने एक जहाज को किया जब्त

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पूर्वी तट के पास एक जहाज...

More Articles Like This

Exit mobile version