नहीं छोड़ा जाएगा…, खामेनेई की मौत के बाद भड़का ईरान, कहा- इजरायल-अमेरिका ने किया बड़ा जुर्म

Must Read

Iran : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. बता दें कि अब इस पर ईरान भड़क गया है. ऐसे में ईरानी कैबिनेट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई की मौत हो गई है. ये एक बड़ा जुर्म है. इसे बहुत सख्‍त जवाब दिया जाएगा.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड का कहना है कि खामेनेई की हत्या के लिए ‘कठोर और निर्णायक दंड’ दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि खामेनेई की मौत को लेकर ईरान के लोगों में गुस्सा है. साथ ही ईरान में 7 दिन का अवकाश घोषित किया गया है.

खामेनेई की मौत के बाद सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने

इसके साथ ही यूरोपीय एयरोस्पेस कंपनी ‘एयरबस’ द्वारा ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में वह स्थान भारी बमबारी से क्षतिग्रस्त दिखाई दिया, जहां खामेनेई की मौत हुई है. इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि खोमेनेई के कार्यालय में हुई उनकी मौत यह दिखाती है कि ‘वे लगातार जनता के बीच खड़े रहे और अपनी जिम्मेदारियां निभाने में आगे रहे.’

अनिश्चितता में ईरान का भविष्य 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार खामेनेई की मौत के बाद ईरान के भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया है. साथ ही क्षेत्रीय अस्थिरता का खतरा बढ़ा दिया है. बता दें कि खामेनेई की मौत की घोषणा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इससे ईरानियों को अपने देश की बागडोर अपने हाथों में ‘वापस लेने का सबसे बड़ा मौका’ मिला है.

इसे भी पढ़ें :- एक मौत, दो कहानियां: खामेनेई के निधन पर ईरान में जश्न भी, शोक भी — सच्चाई क्या है?

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This