इजराइल में हमास के हमले के लिए ईरान, चीन और रूस जिम्मेदार: निक्की हेली

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पिछले साल सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में हमास के हमले के लिए अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की नेता और संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी दूत निक्की हेली ने ईरान, चीन और रूस को जिम्मेदार ठहराया है. इजराइल दौरे पर गईं निक्की ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ईरान ने रूसी खुफिया जानकारी के आधार पर हमले की साजिश रची.

चीन ने पूरे ऑपरेशन को आर्थकि मदद पहुंचाई. बता दें कि पिछले साल दक्षिणी इजराइल में हुए हमास हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए थे और 250 को बंधक बना लिया गया था. निक्की हेली ने कहा कि ’वे सभी हत्यारे और सहयोगी हैं.

हमें ऐसी घटना को दोबारा होने से रोकने के लिए खुद के प्रति ईमानदार होगा. निक्‍की ने आगे कहा, ‘अगर अमेरिका आत्मसंतुष्ट और अहंकारी हो गया, तो वहां भी यही होगा.  हालांकि, निक्की ने घटना में चीन और रूस के शामिल होने का कोई सबूत नहीं दिखाया.

यह भी पढ़े: ‘आतंकवाद को रोकना होगा…’, UN प्रमुख ने की इजरायली हमलों की कड़ी निंदा, कहा- गाजा में कोई सुरक्षित जगह नहीं है

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version