भारत और ईरान के रिश्तें बेहद महत्वपूर्ण, इस्माइल बगेई के बयान से पाक-चीन को लगी मिर्ची

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Hails India Ties before BRICS: युद्ध की आग में जल रहा ईरान भारत के साथ अपने रिश्तों को लेकर अपना नजरिया साफ कर रहा है. उसने भारत के साथ अपने संबंधों को सराहते हुए कहा है कि वह अपने रिश्तों को बेहद महत्वपूर्ण मानता है. ईरान का यह बयान हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की मुलाकात के बाद आया है. 

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगेई ने भारत और ईरान के संबंधों पर खुलकर बात करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से ऐतिहासिक और सभ्यताओं के रिश्ते रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान भारत के साथ अपने रिश्तों को बहुत महत्वपूर्ण मानता है और दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है.

भारत आने वाले हैं ईरानी प्रतिनिधि

 आपको बता दें कि ईरान भी BRICS संगठन का सदस्य देश है और हाल ही में होने वाले समिट में शामिल होने के लिए उनके प्रतिनिधि भारत आने वाले हैं. इसके अलावा, भारत उन देशों में शामिल है, जिनके साथ ईरान के अच्छे संबंध हैं. हालांकि दोनों देशों के बीच खासतौर पर व्यापार और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में लगातार बातचीत होती रहती है.

BRICS सम्मेलन में भारत-ईरान बातचीत की उम्मीद

इस बीच, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि नई दिल्ली में होने वाले BRICS  शिखर सम्मेलन का भी जिक्र करते हुए कहा कि भारत और ईरान के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा. बता दें कि 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता भारत के पास है. ऐसे में बगेई ने कहा कि ईरान इस सम्मेलन का इस्तेमाल भारत के साथ आपसी हित के मुद्दों पर बातचीत और चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए करेगा. इस दौरान उन्होंने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हो सकती है.

चाबहार बंदरगाह को लेकर पाक-चीन बेचैन

Latest News

Bhadrapada Amavasya 2026: पितृ दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति? भाद्रपद अमावस्या पर 7 स्टेप में करें पितरों का तर्पण

भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण, स्मरण और दान-पुण्य किया जाता है. जानिए 7 स्टेप में तर्पण की विधि.

More Articles Like This

Exit mobile version