ईरान को मिला रूस का समर्थन, पुतिन बोले- ‘देंगे हरसंभव मदद’ अमेरिकी हमले को ठहराया दोषी

Iran-Israel Conflict : 10 दिनों से चल रहे इजरायल और ईरान के संघर्ष के को लेकर आज दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ गया है. इस दौरान ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद रूस ने ईरान को हरसंभव मदद देने का वादा किया है. ऐसे में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बढ़ते तनाव के बीच  रूस ने कहा है कि वह ईरान को हर तरह की मदद देने के लिए तैयार है. इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान को किस तरह की मदद चाहिए, यह फैसला तेहरान को करना है.

देश के सामने खुलकर रखा अपना पक्ष

जानकारी के मुताबिक, ईरान और इजरायल के बीच रहे तनाव को लेकर रूस ने भी अपना पक्ष साफ किया है. इस हमले को लकर पेसकोव ने कहा कि रूस का यह रुख भी ईरान के लिए समर्थन का एक अहम तरीका है. ऐसे में दुनिया के सामने उन्‍‍होंने खुलकर अपना रखा है. उन्‍होंने कहा कि ईरान के प्रति यह भी हमारे समर्थन का संकेत है.जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन और ट्रंप की बातचीत में ईरान का जिक्र कई बार हुआ है.

ईरानी जनता की मदद करने की कोशिश कर रहा: रूस

ईरान के परमाणु ठिकानें पर अमेरिकी हमलों की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कड़ी निंदा की है. ऐसे में उन्होंने मॉस्को में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात के दौरान इन हमलों को बेवजह बताया. उन्‍होंने कहा कि आप ऐसे समय रूस आए हैं जब आपके देश और पूरे क्षेत्र में हालात काफी तनावपूर्ण हैं.  इस दौरान उन्‍होंने अमेरिकी हमलों को गलत ठहराते हुए कहा कि रूस ईरानी जनता की हर संभवमदद करने की कोशिश कर रहा है.

इसे भी पढ़ें :- एयर इंडिया कनिष्क बमबारी की 40वीं बरसी आज, भारत-कनाडा और आयरलैंड ने दी श्रद्धांजलि

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version