ईरान-इजरायल तनाव के बीच अलर्ट मोड में अमेरिकी सेना, फाइटर जेट्स और युद्धपोत तैनात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran-Israel Tension: ईरान और इजरायल के बीच लगातार बढ़ते तनाव ने मध्य-पूर्व क्षेत्र को एक बार फिर सैन्य संकट का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में इस गंभीरता के मद्देनजर अमेरिका ने अपने फाइटर जेट्स को अलर्ट कर दिया है. इस दौरान अमेरिकी फाइटर जेट्स मध्य-पूर्व के आसमान में गश्त कर रहे हैं.

दरअसल, अमेरिकी रक्षा विभाग के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के इस कदम का मकसद मध्‍य-पूर्व में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और वहां तैनात सैनिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है. बता दें कि अमेरिका के खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि तनाव अगर और बढ़ा तो ईरान या उसके समर्थक गुट अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकते हैं.

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

हालांकि इसके लिए डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी भी दी है कि यदि हम पर किसी भी तरह से हमला किया जाता है, तो अमेरिकी सशस्त्र बल पूरी ताकत से आप पर हमला करेंगे. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा है कि हम आसानी से ईरान और इजरायल के बीच समझौता करवा सकते हैं और इस खूनी संघर्ष को समाप्त कर सकते है.

क्‍या है अमेरिका की रणनीति?

खबरों के मुताबिक, अमेरिका ने ‘यूएसएस थॉमस हडनर’ नामक एक एडवांस्ड मिसाइल डिफेंस विध्वंसक जहाज को पश्चिमी मेडिटेरेनियन से पूर्वी हिस्से की ओर रवाना किया है. बताया जा रहा है कि यह अमेरिकी जहाज विशेष रूप से बैलिस्टिक मिसाइल हमलों को रोकने की क्षमता रखता है. ऐसे में इजरायल और ईरान के बीच तनाव के वक्‍त इसे मध्‍य पूर्व में भेजा जाना अमेरिका की रणनीतिक तैयारी को दर्शाता है.

इसे भी पढें:-ईरान ने नेतन्याहू के ‘पेंटागन’ को किया धुआं-धुआं, घंटे भर में दागी दर्जनों मिसाइलें 

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This

Exit mobile version