पाकिस्तान ने लिया यू-टर्न, ईरान को दिखाई आंखें, कहा- ‘हमला करके गलती कर दी…’

Iran-Isrile Tension : पाकिस्तान जो अब तक ईरान के लिए आत्मरक्षा के अधिकार की बातें कर रहा था और उसके लिए अतंरराष्ट्रीय मंचों पर आवाज उठाने के दावे कर रहा था,  बता दें कि उस पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया है. लेकिन अब वही पाकिस्तान इजारायल के खिलाफ ईरानी हमलों की निंदा कर रहा है.

जानकारी के मुताबिक, कतर में अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमलों की पाकिस्तान ने कड़ी निंदा की. इस दौरान इस हमले को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब और कतर के राजनयिकों से अलग-अलग मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान वह कतर के लोगों और मिडिल ईस्ट की रक्षा की कामना करते हैं.

शहबाज शरीफ ने की प्रार्थना

इस दौरान शहबाज शरीफ ने कतर के राजनयिक से मुलाकात करने के बाद इस हमले को लेकर प्रार्थना करते हुए कहा कि ‘हमारे कतरी भाई-बहन और पूरा मिडिल ईस्ट सुरक्षित रहे.’ बता दें कि शहबाज शरीफ ने दोहराते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा मध्यपूर्व में शांति स्थापित करने और सभी मसलों का हल बातचीत और कूटनीति के जरिए निकाले जाने का समर्थन किया है.

ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर किया मिसाइली हमला

बता दें कि अमेरिका ने ईरान पर हमले के दौरान को ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर हमले किए थे, जिनमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल थे. इस हमले के बाद ईरान ने बदला लेने की बात कही और कतर में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइली हमला कर दिया, इस दौरान दोनों देशों के बीच पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया और जो पाकिस्तान अब तक ईरान के हक के लिए आवाज उठाने की बातें कर रहा था, उसने ईरान को आंखे दिखाना शुरू कर दिया.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया पोस्‍ट

इस हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नं कहा कि ईरान के हमलों में कोई नुकसान नहीं हुआ है. इस दौरान सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए कहा कि ईरान और इजरायल से बात करके उन्होंने सीजफायर करवा दिया है और ईरान ने भी सीजफायर की पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें :- आतंकियों पर करारे वार के लिए खरीदे जाएंगे आधुनिक हथियार, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version