Iran: दो लड़कियों को रील बनाना पड़ा महंगा, हुईं गिरफ्तार, मिलेगी कोड़े खाने की सजा!

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran: इस्‍लामिक देश ईरान में दो लड़कियों को डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालना भारी पड़ गया. दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया गया था, जिसमें दोनों लड़कियां सैक्रेड डिफेंस वॉर मेमोरियल पर डांस करती हुई नजर आईं. यह वीडियो इंस्‍टाग्राम पर वायरल हुआ और इसके बाद देशभर में इस पर विवाद छिड़ गया है. दोनों लड़कियों के खिलाफ सार्वजनिक अशोभनीय व्यवहार का आरोप लगाया गया है और उन्हें सजा मिलने की संभावना जताई गई है.

आरोप और पहनावे की आलोचना

दोनों लड़कियां युद्ध स्मारक पर डांस करते हुए एक वीडियो बना रही थीं, जिसे बाद में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. रील में दोनों लड़कियां जींस पहने हुए थीं और एक ने स्वेटर जबकि दूसरी ने नीला टॉप पहन रखा था. ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, उनका पहनावा सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ था. इसके बाद दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिए गए हैं. उनकी गिरफ्तारी के बाद कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर डांस करते हुए अपने वीडियो पोस्ट कर इस फैसले के खिलाफ विरोध जताया है.

99 कोड़े सजा का खतरा

ईरान में सार्वजनिक स्थानों पर नृत्य करना, चाहे महिला हो या पुरुष, दंडनीय अपराध है. ऐसे कृत्‍य के लिए ईरान की दंड संहिता के अनुच्छेद 637 के मुताबिक, सजा के तौर पर 99 कोड़े मारे जा सकते हैं. यह पहली बार नहीं है जब ईरान में नृत्‍य करने के लिए सख्त सजा दी जा रही हो. इससे पहले भी कई युवाओं को डांस करने के लिए सजा दी जा चुकी है.

नृत्य पर रोक से एक लड़की ने दी जान

बता दें कि ईरान में महिलाओं के अधिकारों के लिए उठ रही आवाजों के बीच यह मामला और भी अधिक अहम हो जाता है. पिछले साल नवंबर के महीने में 16 साल की लड़की अरज़ू खवारी ने आत्महत्या कर ली. अरज़ू को उसके स्कूल द्वारा यह धमकी दी गई थी कि अगर वह बिना हिजाब के डांस करती रही तो उसे निष्कासित कर दिया जाएगा. इस घटना ने ईरान में महिलाओं के खिलाफ हो रही दमनकारी नीतियों पर गहरी चिंता को उत्‍पन्‍न किया.

ईरान में डांस पर बैन

ईरान में 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद डांस पर बैन लगा दिया गया था. इस क्रांति के दौरान देश की राजशाही समाप्त हुई और आयतुल्लाह खुमैनी के नेतृत्व में धार्मिक शासन स्थापित हुआ. इसके बाद से देश में महिलाओं के लिए कई सख्त नियम लागू किए गए, जिसमें सार्वजनिक स्‍थलों पर डांस करना एक अपराध माना गया.

ये भी पढ़ें :- इजरायल-हमास सीजफायर के बाद पिघला यमन के हूतियों का दिल, 153 युद्ध बंदियों को किया रिहा

 

Latest News

Budget 2026: अर्थव्यवस्था को रफ्तार और सशक्त होंगे गरीब, वित्त मंत्री ने गिनाए 3 कर्तव्य

Budget 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन प्रमुख कर्तव्यों का खाका पेश किया. इसमें आर्थिक विकास को तेज करना, लोगों की क्षमताओं का निर्माण और समावेशी विकास सुनिश्चित करना शामिल है. बजट में मैन्युफैक्चरिंग, MSME, इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल खर्च पर खास जोर दिया गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version