Iran Missile Attack On Israel: इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद बैकफुट पर आया ईरान, बोला अब नहीं करेंगे…!

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Missile Attack On Israel: ईरान ने मंगलवार की शाम इजराइल पर करीब 200 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं. जिसके बाद से मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है. ईरान की ओर से किए गए इस हमले के बाद इजरायल भड़का हुआ है. इजराइल के पीएम ने जवाबी कार्रवाई का भी ऐलान कर दिया है. ईरान द्वारा किए गए इस हमले के बाद से अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश इजरायल के समर्थन में आ गए हैं. वहीं, इन सबके बीच ईरान की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है. ईरान ने कहा है कि वह आगे उकसावे की कार्रवाई नहीं करेगा.

बैकफुट पर आया ईरान

दरअसल, इजरायल पर मिसाइलों की बौछार करने के बाद ईरान जवाबी कार्रवाई से पूरी तरह डरा हुआ है. यही वजह है कि वह अब बैकफुट पर नजर आ रहा है. ईरान ने बुधवार को कहा कि उसकी ओर से आगे और उकसावे की कार्रवाई नहीं की जाएगी. इजरायल पर मिसाइल हमला समाप्त हो गया है. हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा है कि अगर इजरायल कार्रवाई करेगा तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा और विनाशकारी तरीके से इसका जवाब देंगे.

दिया जाएगा जवाब

वहीं, इन सब के बीच इजरायल की सेना ने भी कह दिया है कि समय और जगह हम चुनेंगे. इजरायली सेना ने कहा है कि वह ईरान को बख्शने वाली नहीं है. हमलों का जवाब जरूर दिया जाएगा

चुकानी होगी कीमत

बताते चले कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने इजराइल पर ईरान के बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले को ‘बड़ी गलती’ बताया और कहा कि तेहरान को अपने काम के लिए परिणाम भुगतने होंगे. हमले के कुछ घंटों बाद नेतन्याहू ने कहा, ‘ईरान ने आज रात बड़ी गलती की और इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.’ चेतावनी देते हुए नेतन्याहू ने कहा, ‘जो कोई भी हम पर हमला करेगा, हम उस पर अटैक करेंगे.’

ईरान में जश्न मनाते दिखे लोग

ज्ञात हो कि ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए मिसाइल हमले के बाद ईरान के लोग जश्न मनाते दिखे. ईरान के सरकारी टेलीविजन पर देश के अरक, कौम और तेहरान में लोगों को इजरायल पर मिसाइल दागे जाने का जश्न मनाते हुए भी दिखाया गया है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: योगिनी एकादशी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 10 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version