स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूरे, स्कूली बच्चों के साथ PM Modi ने सफाई अभियान में लिया हिस्सा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Swachh Bharat Mission: आज, 02 अक्‍टूबर को देशभर में सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती मनाई जा रही है. गांधी जयंती के खास मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस दौरान, पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ झाड़ू लगाकर साफ-सफाई भी की. इसकी तस्वीर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “आज गांधी जयंती के अवसर पर मैंने अपने युवा साथियों के साथ स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया. मेरा आप सभी से आग्रह है कि आप भी दिन में किसी न किसी ऐसी गतिविधि में हिस्सा लें और स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करते रहें.”

 

10 साल पहले पीएम मोदी ने की थी इस मिशन की शुरूआत

बता दें, पीएम मोदी ने 10 साल पहले 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी, जो स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था. इस मिशन का उद्देश्य स्वच्छता की खोज में राष्ट्र को संगठित करना था, जिसकी लक्ष्य समाप्ति तिथि 2 अक्टूबर 2019 थी. पीएम मोदी ने न केवल एक शपथ के साथ अभियान की शुरुआत की. बल्कि, एक वॉकथॉन में भी भाग लिया, जिसमें प्रतिभागियों के साथ काफी दूरी तक मार्च करके उन्हें आश्चर्यचकित किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version