‘खामेनेई की हत्या से कुछ नहीं बदलेगा!’, अमेरिकी साजिश पर अराघची का ट्रंप को दो टूक संदेश

Tehran: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या से कुछ नहीं बदलेगा. क्योंकि व्यवस्था व्यक्ति नहीं बल्कि सिस्टम पर आधारित है. अराघची ने अमेरिकी मीडिया में Donald Trump के सामने Ali Khamenei को निशाना बनाने का विकल्प रखे जाने की खबर पर तीखी यह प्रतिक्रिया दी.

इस्लामिक शासन व्यवस्था व्यक्ति पर निर्भर नहीं

अराघची ने कहा कि देश की इस्लामिक शासन व्यवस्था किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है. उन्होंने बताया कि यदि सुप्रीम लीडर Ali Khamenei को हटाने या मारने की कोशिश की जाती है, तब भी सिस्टम के भीतर तय प्रक्रिया से नया नेता चुना जाएगा. उन्होंने 1989 में Ruhollah Khomeini की मृत्यु का उदाहरण देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर नए सुप्रीम लीडर का चयन कर लिया गया था.

खामेनेई को निशाना बनाने का विकल्प

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि Donald Trump के सामने खामेनेई को निशाना बनाने का विकल्प भी रखा गया. हालांकि, ईरान ने इसे सिस्टम को न समझने वाली सोच बताया. मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य तैनाती बढ़ी हुई है और परमाणु कार्यक्रम को लेकर वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव चरम पर है.

युद्ध और शांति दोनों के लिए तैयार

ईरान ने कहा कि वह युद्ध और शांति दोनों विकल्पों के लिए तैयार है, लेकिन वह संतुलित परमाणु समझौते की उम्मीद भी रखता है. लेबनान के शिया संगठन Hezbollah ने खामेनेई को नुकसान पहुंचाने की कोशिश को रेडलाइन बताया है. समूह ने संकेत दिया है कि यदि सुप्रीम लीडर पर हमला हुआ तो वह सैन्य कार्रवाई में शामिल हो सकता है.

ईरान के खिलाफ कई तरह के प्लान

दुनिया की सबसे पावरफुल आर्मी का फायदा उठाते हुए अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कई तरह के प्लान बना लिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें से एक खामेनेई की हत्या भी है. उधर, ईरान के सुप्रीम लीडर ने भी ठान लिया है कि वो झुकेंगे नहीं और हर हालात के लिए तैयार रहेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि खामेनेई अपनी हत्या की सिचुएशन के लिए भी तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘ईरान पर पहले इजरायल करेगा हमला फिर समर्थन में उतरेगा US!’ ट्रंप का ‘वॉर प्लान’ लीक

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version