‘शर्तों से पीछे नहीं हटेगा ईरान’, ट्रंप के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकराने पर अराघची ने किया अमेरिका पर पलटवार

New York: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिश की जा रही है. वहीं सात दिन के युद्धविराम प्रस्ताव को लेकर दोनों देशों के बीच गतिरोध बना हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि तेहरान ने अपने प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुरुआती प्रतिक्रिया देख ली है लेकिन वह अभी मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के अंतिम रुख का इंतजार कर रहा है.

वह आगे का फैसला करेगा

ईरान का कहना है कि इसके बाद ही वह आगे का फैसला करेगा. संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर पत्रकारों से बातचीत में अराघची ने कहा कि ईरान ने बैठकों के दौरान अपनी योजनाओं को विस्तार से समझाया और उन योजनाओं को मध्यस्थों के जरिए अमेरिकी पक्ष तक पहुंचाया गया. उन्होंने कहा कि ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी है, लेकिन मध्यस्थों की ओर से अभी अंतिम राय नहीं पहुंची है.

कभी सकारात्मक तो कभी विरोधाभासी

अराघची ने ट्रंप के बयानों को कभी सकारात्मक तो कभी विरोधाभासी बताते हुए कहा कि ईरान मध्यस्थों के जरिए स्पष्ट और अंतिम जवाब मिलने का इंतजार कर रहा है. इसके बाद ही तेहरान अपना निर्णय लेगा। वार्ता में सबसे बड़ा मुद्दा रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का है. अराघची ने स्पष्ट किया कि इस जलमार्ग को खोलने और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए ईरान की शर्तों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि इन शर्तों को ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने तय किया है.

बातों को अमेरिकी पक्ष तक पहुंचाया

मध्यस्थों के साथ हुई सभी बैठकों में ईरान ने इन शर्तों को स्पष्ट रूप से रखा, समझाया और उनका बचाव किया. अराघची के अनुसार, मध्यस्थों ने भी इन बातों को अमेरिकी पक्ष तक पहुंचाया है. अराघची ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की दिशा में कोई भी कदम तभी उठाया जाएगा जब ईरान की निर्धारित शर्तें पूरी होंगी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि तेहरान इन शर्तों से पीछे नहीं हटेगा. ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश बातचीत के जरिए समाधान का समर्थन करता है, लेकिन इसके साथ वह अपने अधिकारों और अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेगा.

इसे भी पढ़ें. पहले आतंकी हमलों के बाद इंतजार होता था, अब जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी, ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version