अमेरिका ईरान जंग का अंत! ट्रंप और पेजेशकियन ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran US Peace Deal: अमेरिका-ईरान के बीच 100 दिन से अधिक दिनों तक चले जंग का आखिरकार अंत हो ही गया. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने शांति समझौते पर दस्तखत कर दिया है, जिसका फ्रांस में चल रहा G-7 शिखर सम्मेलन गवाह बना.

ट्रंप ने इस समझौते पर उस डिनर के दौरान साइन किए जिसकी मेजबानी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ऐतिहासिक महल के अंदर की थी. यह पल अमेरिका और ईरान के बीच टकराव को खत्म करने की दिशा में महीनों तक चली बातचीत के बाद एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि साबित हुआ.

हस्ताक्षर करने का वीडियो आया सामने

इस दौरान, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मैक्रों और अन्य मेहमानों के साथ डिनर टेबल पर बैठे ट्रंप पीस एग्रीमेंट की हार्ड कॉपी पर दस्तखत करते देखे जा सकते हैं. ट्रंप के हस्ताक्षर करते ही वहां मौजूद मेहमानों ने ताली बजाकर शांति के इस कदम का स्वागत किया.

स्विट्ज़रलैंड में समझौते की सेरेमनी

कई दिनों तक इस खबर को सीक्रेट रखने के बाद बुधवार को अमेरिकी अधिकारियों ने मीडिया को ईरान के साथ हुए समझौते (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) के बारे में जानकारी दी. इस बीच अमेरिकी अधिकारियों ने उस ड्राफ़्ट के बारे में बताया जिसे ईरान ने अभी तक जारी नहीं किया है, इस समझौते पर शुक्रवार को औपचारिक रूप से साइन किए जाने थे. लेकिन ट्रंप ने बुधवार को ही साइन कर दिए. हालांकि अमेरिका-ईरान समझौते की सेरेमनी शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में भी होगी, इस बात की पुष्टि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की है.

अमेरिका-ईरान समझौते की शर्तें

अधिकारियों के मुताबिक, समझौते के अमेरिकी ड्राफ्ट में कुछ अहम बातें शामिल हैं, जैसे ईरान के हाईली एनरिच्ड यूरेनियम को कम करने के लिए एक नया ‘न्यूनतम’ मानक. 60 दिनों तक होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से बिना किसी शुल्क के गुजरने की व्यवस्था.हालांकि इस डील में भविष्य में शुल्क वसूलने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है. इसके अलावा, डील में लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ हालिया हमलों के बाद उसकी क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करने के प्रावधान.इसके बदले में अमेरिका ईरान पर लगे कुछ बड़े प्रतिबंधों को हटाने की दिशा में कदम उठाएगा, लेकिन उन्हें पूरी तरह खत्म नहीं करेगा.

स्विट्जरलैंड में होने से दस्तखत, ट्रंप ने वर्साय में ही कर दिए

अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को समझौते पर डिजिटल रूप से हस्तखत किए थे. शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाने थे, लेकिन समझौते के बारे में जानकारी देने वाले एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ट्रंप ने बुधवार को वर्साय में रहते हुए ही इस पर दस्तखत कर दिए.

ईरान और अमेरिका दोनों ने किए दस्तखत

खास बात यह है कि अमेरिका के साथ ही ईरान ने भी इस एग्रीमेंट पर साइन कर दिए हैं. अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने भी बुधवार को समझौते की हार्ड कॉपी पर हस्तखत किए. हालांकि ईरान ने इस पर अब तक कुछ भी नहीं कहा है. ये साफ नहीं हो पाया है कि क्या कदम के बाद अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए 60 दिनों की बातचीत की समय-सीमा शुरू हो गई है. ये भी साफ नहीं है कि वर्साय में ट्रंप के दस्तखत रविवार को किए गए डिजिटल दस्तखत से किस तरह अलग थे.

Latest News

पाकिस्तान में वारदातः ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

Pakistan crime: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां बृहस्पतिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारी...

More Articles Like This