Iran-US: होर्मुज पर संग्राम जारी, ओमान के साथ मिलकर ईरान बनाएगा नया शिपिंग रूट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran-US Strait of Hormuz Crisis: ईरान-अमेरिका के बीच का तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच, ईरान के टॉप सिक्योरिटी सुरक्षा अधिकारी मोहसेन रेजाई ने घोषणा की है कि तेहरान आने वाले दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक प्रतिबंधित क्षेत्र की घोषणा करेगा. साथ ही, ओमान के साथ मिलकर इस स्ट्रेट के लिए एक नए शिपिंग रूट का भी ऐलान किया जाएगा.

ईरान की तरफ से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर टकराव गहराता जा रहा है. ऐसे में अमेरिकी सेना की ओर से ईरान के तीन तेल टैंकरों को नष्ट किए जाने के बाद ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालिबफ ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अब कोई नया हमला हुआ, तो उसका और भी अधिक गंभीर और दर्दनाक जवाब दिया जाएगा.

ईरान-अमेरिका भिड़े तो उछले कच्चे तेल के दाम

बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. रॉयटर्स के अनुसार, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.54 प्रतिशत बढ़कर 96.80 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. यह उछाल अमेरिका और ईरान द्वारा एक-दूसरे के जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद आया है, जिससे लंबी आपूर्ति बाधाओं की चिंताएं बढ़ गई हैं. 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से ब्रेंट क्रूड के दाम में अब तक 30 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version