दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसाः अब तक 6 लोगों की मौत, मौके पर पहुंची CM रेखा गुप्ता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Building Collapse:  बीते रविवार की दोपहर दिल्ली के सत्य निकेतन में एक बिल्डिंग ढह गई थी. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों सहित प्रशासन में हड़कंप मच गया था. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी हैं. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग गिरने के बाद धूल का गुबार नजर आ रहा है.

11 लोगों को किया गया रेस्क्यू

मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. जिन लोगों के फंसे होने की आशंका है, उन्हें खोजने का प्रयास जारी हैं.

MCD ने हादसे वाली गली में जर्जर इमारतों को जारी किया नोटिस

एक और बड़ी खबर ये है कि MCD ने उसी गली में जर्जर हालत वाली इमारतों को नोटिस जारी किया, जहां एक इमारत ढह गई थी.

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मुताबिक, गिरी हुई इमारत की पहचान P-14, सत्य निकेतन के तौर पर की गई है. यह एक पुनर्वास कॉलोनी का हिस्सा है और इसका क्षेत्रफल लगभग 55 वर्ग गज है.

इस प्रॉपर्टी में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चौथी मंज़िल तक के फ्लोर हैं. बताया जाता है कि यह इमारत 1990 के दशक में बनी थी. MCD का कहना है कि इस प्रॉपर्टी की बुकिंग या सीलिंग का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है. साथ ही यह भी बताया गया है कि प्रॉपर्टी पर किए गए किसी भी काम के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली थी.

दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही का बयान में कहा…

घटना को लेकर बीती शाम ही दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही का बयान सामने आया था. मेयर ने कहा था, “सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. चार मंजिल से अधिक वाले सभी अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाएगा और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाएगा. ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएंगे.”

सीएम रेखा गुप्ता ने दिया मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही भवन मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस गंभीर घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसकी पूरी जवाबदेही तय की जाएगी और उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी.

Satya Niketan - India TV Hindi

सीएम रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचीं

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में खोज और बचाव अभियान अभी तक जारी है. ताजा खबर ये है कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता घटनास्थल पर हालात का जायजा लेने के लिए पहुंची हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version