‘आम लोगों से कोई दुश्मनी नहीं, टकराव-बातचीत दोनों रास्ते अभी भी खुले’, ईरानी राष्ट्रपति का अमेरिकी जनता के नाम खुला पत्र

Iran, Israel-US war: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अगर अमेरिका आक्रामकता दिखाता है, तो ईरान उसका मजबूती से जवाब देगा. उन्होंने दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा कि आज का समय बेहद अहम है और टकराव का रास्ता अब पहले से ज्यादा महंगा और बेकार साबित होगा. उन्होंने कहा कि ईरान, अमेरिका के बीच टकराव और बातचीत दोनों रास्ते अभी भी खुले हैं.

ईरान की आम अमेरिकी लोगों से कोई दुश्मनी नहीं

दरअसल, पेजेश्कियन ने अमेरिकी जनता के नाम एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होने यह बड़ा संदेश दिया है. पेजेश्कियन ने अपने पत्र में साफ कहा कि ईरान की आम अमेरिकी लोगों से कोई दुश्मनी नहीं है. यह फैसला आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को तय करेगा कि दुनिया बातचीत चुनेगी या संघर्ष? अपने पत्र में पेज़ेश्कियन ने ट्रंप के बयान का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईरानी लोग अमेरिका, यूरोप या पड़ोसी देशों के लोगों सहित अन्य देशों के प्रति नफरत नहीं रखते हैं.

ईरान की नई सरकार ने युद्धविराम का किया अनुरोध

ईरान ने एक तरफ शांति और बातचीत का संकेत दिया है, तो दूसरी ओर सख्त चेतावनी भी दी है. पत्र जारी होने से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया था कि ईरान की नई सरकार ने युद्धविराम का अनुरोध किया है. हालांकि, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस जानकारी का खंडन करते हुए कहा कि ट्रंप का दावा झूठा और निराधार है.

ईरान ने कई हमलों का किया है सामना

ईरानी राष्ट्रपति ने अपने देश के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि हजारों वर्षों में ईरान ने कई हमलों का सामना किया है और हर बार मजबूत होकर उभरा है, जबकि हमलावर इतिहास में बदनाम होकर रह गए. यह बयान दिखाता है कि हालात बेहद संवेदनशील हैं और आगे का रास्ता पूरी दुनिया के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें. ‘केंद्रीय बलों की तैनाती सुनिश्चित करे’, बंगाल में SIR के काम में लगे अधिकारियों को बंधक बनाने पर SC नाराज

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version