बैरन ट्रम्प की हत्या कहां करें? ईरान के सरकारी चैनल ने ट्रंप के छोटे बेटे पर रखा 10 मिलियन डॉलर का इनाम

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा. दोनों देश लगातार एक-दूसरे को धमकियां दे रहे हैं. इस बीच ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप छोटे बेटे बैरन ट्रंप को लेकर धमकी दी है. साथ ही बैरन के बारे में जानकारी देने के लिए 10 मिलियन डॉलर का इनाम देने का दावा किया गया. टीवी पर टेलिकास्ट वीडियो में ट्रंप के बेटे की सुरक्षा व्यवस्था और उनकी ऑनलाइन गतिविधियों का भी जिक्र किया गया है. ऐसे में इस धमकी के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है.

बैरन ट्रम्प की हत्या कहां करें

दरअसल, ईरान के सरकारी टीवी चैनल पर एक वीडियो टेलिकास्ट किया गया है, जिसका टाइटल Where to Kill Barron Trump है. वीडियो में बैरन की सुरक्षा व्यवस्था और उनकी ऑनलाइन गतिविधियों का भी जिक्र किया गया है. इसमें कहा गया है कि ट्रंप के बेटे पर नजर रखी जा रही.

मेलानिया ट्रंप को भी दी गई थी धमकी Iran US War

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब ईरान के टीवी चैनल ने डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को धमकी दी है. इससे पहले एक वीडियो जारी कर मेलानिया ट्रंप को धमकी दी गई थी. जिसमें उनकी यात्रा, सार्वजनिक कार्यक्रम और उनकी गतिविधियों से जुड़ी फोटो दिखाई गई थीं. वहीं, उस वीडियो में बैरन का भी जिक्र किया गया था.

काफी कड़ी रहती है सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिवार से जुड़े प्रमुख स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है. मेलानिया ट्रंप और बैरन ट्रंप को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा प्राप्त है. ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी और गतिविधियों के बारे में जानकारी इस्तेमाल किया जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक गंभीर विषय है.

ये भी पढ़ें- Nagdhunga Tunnel: नेपाल की पहली आधुनिक सुरंग नागढुंगा का ट्रायल शुरू, भारत-नेपाल व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

Latest News

Iran Petrol Price: ईरान में पेट्रोल का रेट सुनकर चौंक जाएंगे, 1 लीटर के लिए देने पड़ते हैं हजारों रियाल

ईरान में पेट्रोल की कीमत और सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी है. 60 लीटर के शुरुआती कोटे के बाद कीमत बढ़ जाती है. अब सरकार कोटा और घटा सकती है.

More Articles Like This