जंग का अंत चाहता है ईरान, सीजफायर के लिए ईरानी अधिकारी पहुंचे लेबनान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran: लेबनान में फैली जंग का अब ईरान अंत चाहता है. पिछले कुछ महीनों में लेबनान पर हुए इजरायली हमलों से क्षेत्र में ईरान के सबसे मजबूत मिलिशिया हिजबुल्लाह को बड़े पैमाने पर नुकसान का सामना करना पड़ा है. आज भी इजराइल का अभियान जारी है.

लेबनान मुद्दे पर ईरान के सर्वोच्‍च नेता के वरिष्ठ सलाहकार अली लरजानी लेबनान यात्रा पर पहुंचे हैं. अली लारीजानी ने खुलासा किया कि उन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति और लेबनानी संसद के अध्यक्ष नबीह बेरी को संदेश भेजे थे. संदेशों में क्‍या था, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने बताया कि ये दोनों देशों के विद्रोही ग्रुप को ईरान के समर्थन के ईर्द-गिर्द था.

अली लारीजानी ने कहा…

शुक्रवार को अली लारीजानी ने कहा कि ईरान, इज़रायल के साथ युद्धविराम सुनिश्चित करने के समझौते में लेबनान द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय का समर्थन करेंगा. ईरान के इस बात से संकेत मिलते हैं कि तेहरान इस जंग का अंत चाहता है.

अमेरिका ने रखा लेबनान में युद्धविराम का प्रस्ताव

दो वरिष्ठ लेबनानी राजनीतिक सोर्स ने रॉयटर्स को बताया कि लेबनान में अमेरिकी राजदूत ने पिछले दिन लेबनान के संसद अध्यक्ष नबीह बेरी के सामने युद्ध विराम प्रस्ताव का ड्राफ्ट पेश किया था. हिजबुल्लाह ने नबीस बेरी को बातचीत करने के लिए समर्थन दिया है. सलाहकार लारीजानी ने इजरायली पीएम नेतन्‍याहू का जिक्र करते हुए कहा हम सभी परिस्थितियों में लेबनानी सरकार का सपोर्ट करते हैं और जो शांति में रुकावट हैं, वे नेतन्याहू के लोग हैं.

जानकारों के मुताबिक, कोई भी प्रस्ताव हिजबुल्लाह ईरान की इजाजत के बिना नहीं मानेगा. हिजबुल्लाह शुरू से कहता आया है कि गाजा सीजफायर तक वे अपने हमले जारी रखेगा. इजरायली हमला बढ़ने के बाद हिजबुल्लाह के इस रुख में कमी देखने को मिली है.

ये भी पढ़ें :- भारत ने अक्टूबर में बनाया उच्चतम निर्यात रिकॉर्ड , 39.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को छुआ

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version