ईरान पर और बढ़ेंगे आईडीएफ-अमेरिका के हमले, इजरायली विदेश मंत्री का ऐलान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran War: इजरायल ने सैन्य संघर्ष के 22वें दिन दावा किया कि आगामी हफ्ते में ईरान के खिलाफ हमले और बढ़ जाएंगे. सैन्य अधिकारियों संग हुई बैठक में इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने ये बातें कहीं. टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, काट्ज ने कहा कि इजरायल ईरानी शासन के खिलाफ हमले को लीड करने, उसके कमांडर्स को खत्म करने और उसकी रणनीतिक क्षमताओं को कम करने में यकीन रखता है. ये तब तक जारी रहेगा जब तक इजरायल और इस क्षेत्र में यूएस हितों के लिए खतरा दूर नहीं हो जाता. उनके हवाले से कहा गया, “हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक युद्ध के सभी मकसद पूरे नहीं हो जाते.”

काट्ज का कहना है कि इस हफ्ते ईरान के खिलाफ हमले और तेज होंगे. उन्होंने कहा कि “इस हफ्ते, आईडीएफ और यूएस मिलिट्री ईरानी शासन और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ बड़ा हमला करेंगे; इसकी गति पहले से कहीं ज्यादा होगी.”

यह युद्ध हमारा नहीं है हम थोपा गया

इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल संघर्ष को खत्म करने के लिए सिर्फ सीजफायर काफी नहीं है, बल्कि इसका पूरी तरह अंत होना चाहिए. जापान की क्योडो न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में अराघची ने कहा कि “यह युद्ध हमारा नहीं है; इसे हम पर थोपा गया है. जब हम अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे थे, तभी हम पर हमला किया गया, जो पूरी तरह गैरकानूनी और बिना उकसावे का था.” उन्होंने कहा कि ईरान जो भी कर रहा है, वह आत्मरक्षा के तहत कर रहा है और वह जरूरत पड़ने पर और जितने समय तक जरूरी होगा, अपनी रक्षा करता रहेगा.

अराघची ने साफ कहा कि ईरान सीजफायर नहीं स्वीकारेगा, क्योंकि वह पिछले साल जैसी स्थिति दोबारा नहीं चाहता. उन्होंने कहा कि अब उन्होंने यह युद्ध पूरी तरह और हमेशा के लिए खत्म करने की गारंटी चाहिए, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति न बन सके.

ईरान ने अपने पड़ोसियों और खाड़ी देशों पर किया हमला

बता दें, यूएस-इजरायल सैन्य हमले के जवाब में ईरान ने भी अपने पड़ोसियों और खाड़ी देशों को निशाना बनाया है. इजरायल के प्रमुख शहरों पर मिसाइल दागे जा रहे हैं. शनिवार को ऐसा ही एक मिसाइल इजरायल के केजी स्कूल पर गिरा. आईडीएफ ने वीडियो क्लिप जारी कर इसकी जानकारी दी. क्लिप में होम फ्रंट कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ, बी.जी. एलाद एड्री ने मध्य इजरायल के रिशोन लेजियन इलाके की जानकारी दी, जहां किंडरगार्टन की जगह पर ईरानी क्लस्टर मिसाइल गिरी थी. इसमें दावा किया गया कि ईरान आम लोगों को लगातार निशाना बना रहा है. हालांकि, तेहरान बार-बार कहता रहा है कि वह रिहायशी इलाकों पर हमला नहीं करता और सिर्फ जवाबी कार्रवाई करता है.

इसे भी पढें:-होर्मुज स्ट्रेट के जरिए तेल बहाल करने का काेशिश, साउथ कोरिया ने शुरू की ईरान के साथ बातचीत

Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version