ईरान कभी भी नहीं करेगा आत्मसमर्पण, खामेनेई ने अमेरिका को दी चेतावनी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayatollah Ali Khamenei: ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने दावा किया कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति ट्रंप ने देश के परमाणु स्थलों पर हमलों के प्रभाव को बढ़ा-चढ़ाकर बताया है. इसके साथ ही खामेनेई ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को फिर से हमला करने की धमकी भी दी है. गुरुवार को टेलीविजन पर दिए गए भाषण में खामेनेई ने दावा किया कि इजरायल द्वारा शुरू किए गए 12-दिवसीय हवाई युद्ध में ईरान की जीत हुई है और इससे अमेरिका को तगड़ा झटका लगा है. ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद अपने पहले भाषण में उन्होंने ये बातें कहीं.

अमेरिका को कुछ भी हासिल नहीं हुआ

सुप्रीम लीडर खामेनेई ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने असामान्य तरीकों से घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर बताया और यह पता चला कि उन्हें इस अतिशयोक्ति की जरूरत थी. उन्‍होंने कहा कि अमेरिका को इस जंग से कुछ भी हासिल नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमलों ने ईरानी परमाणु सुविधाओं को कुछ खास नुकसान नहीं पहुंचाया.

जीत गया इस्‍लामिक गणराज्‍य

एक रिपोर्ट के अनुसार, जंग में जीत का दावा करते हुए अली खामेनेई ने कहा कि इस्लामिक गणराज्य जीत गया और बदले में उसने अमेरिका के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा. उनका इशारा कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर ईरान द्वारा किए गए मिसाइल प्रक्षेपण की ओर था. उन्होंने धमकी दी कि ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी दोहराई जा सकती है और कहा कि ईरान की क्षेत्र में प्रमुख अमेरिकी केंद्रों तक पहुंच है और वह जब भी आवश्यक समझे, कार्रवाई कर सकता है.

बीते दिनों पश्चिम एशिया में बढ़ गया था तनाव

बता दें, बीते दिनों पश्चिम एशिया में तनाव तब बढ़ गया जब अमेरिका ने रविवार सुबह ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कतर और इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई मिसाइलें दागीं, जिनमें कतर का अल उदीद एयर बेस भी शामिल है. उनकी यह टिप्पणी ईरान और इजरायल के बीच युद्ध समाप्त होने के दो दिन बाद आई है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान कभी भी आत्मसमर्पण नहीं करेगा और अगर कोई भी आक्रमण होता है तो दुश्मन को निश्चित तौर पर भारी कीमत चुकानी होगी. खामेनेई ने कहा कि आत्मसमर्पण कभी नहीं होगा. हमारा राष्ट्र शक्तिशाली है.

ये भी पढ़ें :-  पाकिस्तान के बाद भारत ने चीन पर साधा निशाना, कहा- ‘बॉर्डर पर नए तनाव से बचें’

 

 

Latest News

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने वाले सुनील लोधी की अंधेरी दुनिया में रोशनी की जगी उम्मीद, अब उनकी आंखों का होगा इलाज

New Delhi: ‘हनुमान अंश’ में अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ से पहचान बनाने वाले बुंदेली लोक गायक...

More Articles Like This