बिना हिजाब महिलाओं की दौड़ पर भडका ईरान, मैराथन कराने वाले दो आयोजक गिरफ़्तार

Iran Women Run Marathon Without Hijab: ईरान में बिना हिजाब महिलाओं को मैराथन में भाग लेने की अनुमति देने वाले दो आयोजकों को गिरफ़्तार किया गया है. यह मैराथन शुक्रवार को ईरान के किश द्वीप पर हुई थीं. यहां करीब 2,000 महिलाएं और 3,000 पुरुष अलग-अलग श्रेणियों की दौड़ में शामिल हुए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं को लाल टी-शर्ट दी गई थी लेकिन कई महिलाएं बिना हिजाब या सिर पर किसी कपड़े के दौड़ती नजर आईं. तस्वीरें वायरल होते ही मामला भड़क गया.

महिलाओं को भाग लेने की अनुमति देने के लिए गिरफ़्तार

ईरान की न्यायपालिका ने कहा है कि मैराथन के दो आयोजकों को उन महिलाओं को भाग लेने की अनुमति देने के लिए गिरफ़्तार किया गया है. जिन्होंने हिजाब नहीं पहना हुआ था. ईरान में यह दौड़ एक बड़े विवाद में बदल गई. सोशल मीडिया पर तस्वीरें फैलीं और उसके बाद ईरान की न्यायपालिका ने कड़ा कदम उठाया. मिजान ऑनलाइन (ईरानी न्यायपालिका की वेबसाइट) ने बताया कि दो मुख्य आयोजकों की गिरफ्तारी हुई है. एक आरोपी किश फ्री जोन का अधिकारी है. दूसरा उस निजी कंपनी का कर्मचारी है, जिसने यह मैराथन आयोजित की थी.

ईरान में दो तरह की प्रतिक्रियाएं आईं सामने

दोनों को कोर्ट से जारी किए गए वारंट के आधार पर पकड़ा गया. इस घटना पर ईरान में दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कई लोग खासकर वे जो ईरान में महिलाओं की आजादी की मांग करते हैं, इन तस्वीरों को एक तरह की बगावत या प्रतिरोध के रूप में देख रहे हैं. उनकी नजर में यह साफ संदेश है कि ईरानी महिलाएं अब भी ड्रेस कोड वाले नियमों को खुलकर चुनौती दे रही हैं.

मैराथन देश के धार्मिक-सामाजिक सिद्धांतों का उल्लंघन

दूसरी तरफ ईरानी अधिकारियों ने इसे कानून को चुनौती बताया. फ्रांस24 रिपोर्ट के अनुसार किश के स्थानीय अभियोजक ने कहा कि मैराथन देश के मौजूदा कानूनों, नियमों और धार्मिक-सामाजिक सिद्धांतों का उल्लंघन है. उन्होंने इसे सार्वजनिक शिष्टता का उल्लंघन भी कहा और आयोजकों के खिलाफ सख्ती दिखाई.

इसे भी पढ़ें. कल संसद में होगी वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा, PM मोदी करेंगे बहस की शुरुआत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version