ईरान पर सबसे घातक हमले की तैयारी में जुटे ट्रंप! US का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत क्रोएशिया से रवाना

US-Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. इस बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत करना शुरू कर दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिकी सेना अगले दो-तीन हफ्तों तक ईरान पर कड़े प्रहार जारी रखेगी. अमेरिका का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत क्रोएशिया से रवाना हो चुका है, जबकि दो अन्य युद्धपोत पहले से ही क्षेत्र में तैनात हैं.

अपनी मर्जी से थोपा गया युद्ध

इधर, पूर्व cia निदेशक बिल बर्न्स ने इस युद्ध को अपनी मर्जी से थोपा गया युद्ध करार दिया है. उनका मानना है कि इस सैन्य अभियान से ईरान के कट्टरपंथी और मजबूत हो सकते हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने सहयोगियों पर छोड़ देता है, तो यह स्थिति और भी जटिल हो सकती है.

पूरे इलाके में जंग की लपटें तेज

इससे पहले शुक्रवार को ईरान ने इजरायल और कई खाड़ी देशों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं, जिससे पूरे इलाके में जंग की लपटें तेज हो गई हैं. इस हमले के दौरान ईरान की राजधानी तेहरान और मध्य शहर इस्फ़हान धमाकों की गूंज से दहल उठे. इजरायल के साथ-साथ बहरीन और कुवैत ने भी अपने नागरिकों को हवाई हमलों की चेतावनी दी है.

कुवैत की तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना

हालांकि अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि इन मिसाइलों से कितना नुकसान हुआ है, लेकिन ईरानी ड्रोनों ने कुवैत की मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया है, जहां भयंकर आग लग गई. कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से यह तीसरा बड़ा हमला है, दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं. हालांकि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

दुनिया भर में खलबली

वहीं दूसरी ओर, ईरान द्वारा खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा संसाधनों पर किए जा रहे हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर उसकी सख्त पकड़ ने दुनिया भर में खलबली मचा दी है. इस समुद्री रास्ते से दुनिया का 5वां हिस्सा तेल और गैस गुजरता है, जिसके बाधित होने से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है. अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड की कीमतों में 11.4 प्रतिशत और ब्रेंट क्रूड में करीब 8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें. Kerala Assembly Elections 2026: तिरुवल्ला से तिरुवनंतपुरम तक मेगा शो, केरल चुनाव में NDA के लिए दम भरेंगे पीएम मोदी

Latest News

Assam Election 2026: भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले- BJP फिर बनाएगी प्रचंड बहुमत की सरकार

असम चुनाव 2026 के प्रचार में मनोज तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

More Articles Like This

Exit mobile version