ईरानी सांसद ने ट्रंप के ‘हार वाले’ बयानों पर कसा तंज, बोले- अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे विरोधाभासी और भरोसे लायक नहीं

Tehran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार विरोधाभ्यास बयानों पर अब ईरानी संसद की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी के एक सदस्य इस्माइल कोवसारी ने तंज कसा है. कोवसारी ने ट्रंप के तरीके को विरोधाभासी और भरोसे लायक नहीं माना है. कोवसारी ने ट्रंप पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने 106 बार ईरान की हार और 88 बार तेहरान संग जल्द डील सील करने का दावा किया लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. उनके अनुसार उनका तरीका विरोधाभासी है और भरोसे के लायक नहीं है.

कभी भी शुरू किए जा सकते हैं हमले

बता दें कि ट्रंप ने हालिया बयान में फिर कहा है कि हमले कभी भी शुरू किए जा सकते हैं. कोवसारी ने ईरानी ब्रॉडकास्टर ने आगे कहा कि ट्रंप ने 75 बार दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है, जबकि असल में ऐसा नहीं था. उन्होंने 106 बार ईरान की हार का दावा किया और 88 बार तेहरान के साथ जल्द ही डील होने का दावा किया. ट्रंप ने एक दिन पहले ही कहा कि ईरान के साथ डील कुछ ही घंटों में हो सकती है, लेकिन तेहरान ने बार-बार वाशिंगटन के साथ सीधी बातचीत से इनकार किया है.

होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा

इसके बाद फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो ईरान को बहुत तगड़ा जवाब मिलेगा और उसके बाद स्ट्रेट खुल जाएगा. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला करने की तैयारी में था. लेकिन ईरान की ओर से बातचीत का संदेश मिलने के बाद उस कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया गया.

बातचीत सिर्फ दोनों देशों के बीच

इस बीच बुधवार को आईआरआईबी ने कहा कि ओमान के साथ जहाजों की आवाजाही पर समझौता होने के बाद भी होर्मुज स्ट्रेट तुरंत नहीं खोला जाएगा. ईरान और ओमान के बीच चल रही बातचीत सिर्फ दोनों देशों के बीच है और इसका अमेरिका से कोई संबंध नहीं है. ईरान-ओमान के बीच समझौता होने के बाद भी होर्मुज स्ट्रेट तभी खुलेगा, जब अमेरिका कथित उल्लंघन करना बंद करेगा.

इसे भी पढ़ें. शामली में मुठभेड़ः एक लाख का इनामी फुरकान ढेर, हथियार बरामद, दर्ज थे कई आपराधिक मामले

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version