सभी का जीवन हो रोशन… पीएम मोदी ने नेतन्याहू को दीं हनुक्काह की बधाई

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Celebrates Hanukkah: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को हनुक्काह के लिए बधाई दी है. दरअसल, हनुक्काह यहूदियों का विशेष त्योहार है. इस दौरान उन्‍होंने एक्‍स पर अपने एक पोस्‍ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और दुनिया भर में हनुक्काह का पर्व मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि हनुक्काह की चमक हर किसी के जीवन को आशा, शांति और शक्ति से रोशन करे.

क्‍या है हनुक्‍काह पर्व?

बता दें के हनुक्काह एक यहूदी पर्व है, जिसे रोशनी का त्योहार या प्रकाश महोत्‍सव भी कहा जाता है और यह पूरे आठ दिनों तक चलता है. यह पर्व येरूशलम में दूसरे मंदिर के निर्माण और यहूदियों के जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है. इसकी शुरुआत किलेव महीने के 25वें दिन से होती है और आठ दिनों तक जारी रहता है. इस दौरान हर गली और शहर-शहर उसी तरह रोशनी से जगमगाते है, जैसे भारत की बलिया दिवाली के दिन चमचमाती रहती है. यहूदियों का यह पर्व भारतीय पर्व और संस्कृति से काफी मिलता-जुलता है. 

इसे भी पढें:-USA: शिकागो में एयरपोर्ट पर विमान के उतरतें ही पहिए से निकला शव, मचा हड़कंप

 

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This