Israel Attack on Syria: इजराइल ने किया मध्य सीरिया में घातक हमला, 16 की मौत; कई घायल

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Attack on Syria: इजराइली सेना ने देर रात मध्य सीरिया के कई इलाकों को निशाना बनाकर हमले किए. इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी के चलते मध्य सीरिया में कई जगहों पर आग लग गई. इससे सीरिया में एक राजमार्ग को भी नुकसान पहुंचा है.

दरअसल, सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ की खबर के अनुसार सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने ‘‘मध्य क्षेत्र में कई जगहों को निशाना बनाकर किए गए आक्रामक हमले का मुकाबला किया.’’ इस हमले में हमा प्रांत के एक राजमार्ग को नुकसान पहुंचा. कई जगहों पर आग लग गई. आग लगने के बाद सोमवार सुबह दमकलकर्मी आग पर काबू करने के लिए जूझते दिखे.

घायलों का इलाज जारी…

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने पश्चिमी हमास प्रांत में मसयाफ नेशनल हॉस्पिटल के प्रमुख फैसल हैदर के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि हमले के बाद कम से कम 16 मृतकों और 36 घायलों को अस्पताल लाया गया. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये आम नागरिक हैं या आतंकी. फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

जानिए किसे बनाया गया निशाना

ब्रिटेन से संचालित युद्ध निगरानी करने वाली संस्था ‘सीरियन ऑब्सर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ की रिपोर्ट के अनुसार एक हमले में मसयाफ में एक वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र और उन अन्य स्थलों को निशाना बनाया गया जहां ‘‘ईरानी मिलीशिया और विशेषज्ञ सीरिया में हथियार विकसित करने के लिए ठहरे थे.’’ स्थानीय मीडिया ने तटीय शहर टार्टस के आसपास भी हमले की सूचना दी. इजराइल की सेना की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वेस्ट बैंक में तीन इजराइली नागरिकों की मौत

वहीं, वेस्ट बैंक और जॉर्डन के बीच सीमा क्रॉसिंग पर गोलीबारी में तीन इजराइली नागरिकों की मौत हो गई. इजराइली अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है. इजराइल की सेना ने कहा कि बंदूकधारी रविवार को एक ट्रक में जॉर्डन की ओर से एलेन्बी क्रॉसिंग पहुंचा और उसने इजराइली सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इजराइली सेना ने कहा कि जवाबी गोलीबारी बंदूकधारी को मार गिराया गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version