Jammu-Kashmir: सेना ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: खुफिया एजेंसियों और जम्मू कश्मीर पुलिस से भारतीय सेना को संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में इनपुट मिले. इस पर सेना ने रविवार की मध्यरात्रि में लाम और नौशेरा के सामान्य क्षेत्र में एक घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया. इस दौरान सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया. साथ ही बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद किया. व्हाइट नाइट कोर के अनुसार, ऑपरेशन अभी भी जारी है.

मालूम हो कि इससे पहले 5 सितंबर को पुलवामा पुलिस ने आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम किया था. आतंकी मददगार को गिरफ्तार कर एक ग्रेनेड बरामद किया था. पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को पुलवामा के करीमाबाद में क्रॉसिंग पर नाका लगाकर जांच की जा रही थी. इसी दौरान अरसलान अहमद शेख निवासी करीमाबाद के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया था. उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर ग्रेनेड हमले की फिराक में था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version