इजरायली सेना ने सुरंगों में फंसे 40 हमास लड़ाकों को मार गिराया, बोला-आतंकियों से किसी भी कीमत पर नहीं करेंगे समझौता

Israel: इजरायली सेना ने गाज़ा के दक्षिणी शहर राफा की भूमिगत सुरंगों में फंसे 40 हमास लड़ाकों को मार गिराया है. इजरायल का कहना है कि हम आतंकियों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे. इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) का कहना है कि ये लड़ाके महीनों से सुरंगों में छिपे हुए थे. सेना लगातार इन सुरंगों को नष्ट करने की कार्रवाई कर रही है. हालांकि हमास ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. इससे पहले हमास ने कहा था कि लड़ाकों को निकालना युद्धविराम को स्थिर रखने के लिए जरूरी है.

ऑपरेशन में हथियारबंद लड़ाकों को बनाया निशाना

IDF के बयान के मुताबिक पिछले सप्ताह राफा में की गई इस ऑपरेशन में हथियारबंद लड़ाकों को निशाना बनाया गया. इजरायल इससे पहले भी कई बार राफा में हमास लड़ाकों को मारने या गिरफ्तार करने का दावा कर चुका है, लेकिन हमास ने इन ताज़ा दावों पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है. इज़रायली मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मार्च 2025 से करीब 200 हमास लड़ाके राफा की सुरंगों में फंसे हुए हैं. हमास की ओर से उन्हें सुरक्षित निकलने का रास्ता देने की मांग की गई थी लेकिन इजरायल ने इसे सख्ती से ठुकरा दिया.

कोई भी लड़ाका बाहर निकल न सके

सेना सुरंगों के बाहरी निकासों को सीमेंट भरकर बंद कर रही है ताकि कोई भी लड़ाका बाहर निकल न सके. रिपोर्ट के अनुसार राफा में फंसे कुछ लड़ाके पिछले 7-8 महीने से किसी संपर्क में नहीं रहे हैं. संभव है कि उन्हें यह भी पता नहीं कि अब गाज़ा में सीजफायर लागू है. हमास ने एक बातचीत में बताया था कि लड़ाकों को निकालना युद्धविराम को स्थिर रखने के लिए जरूरी है.

अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता में आया था एक प्रस्ताव

6 नवंबर को अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता में एक प्रस्ताव आया था कि हमास लड़ाकों को एक सुरक्षित रास्ता दिया जाए ताकि वे किसी तीसरे देश या गाज़ा के दूसरे हिस्से में जा सके और इसके बदले हमास को हथियार डालने होंगे. सुरंगों की पूरी जानकारी इज़रायल को देनी होगी लेकिन इज़रायल ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया. कहा कि हम आतंकियों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे.

इसे भी पढ़ें. आज भारतीय सैनिकों की वीरता और क्षमता को स्वीकार कर रहा है विश्व- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version