Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में कब होगी शांति? युद्ध विराम समझौते के बाद इजरायल ने किया धमाका, मारे गए 86 लोग

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-Hamas War Ceasefire: युद्ध की आग में जल रहे इजरायल और हमास के बीच करीब 15 महीने बाद शांति की घोषणा हो गई. लंबे समय तक चली बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौते पर सहमती बनी, लेकिन इसके लागू होने से पहलें ही इजरायल ने गाजा पट्टी में फिर से धमाका कर दिया. गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि हाल ही में इजरायल के हमलों में गाजा में 86 लोगों की मौत हो गई और करीब 258 लोग घायल हो गए.

86 लोगों की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा के सिविल डिफेंस एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बसल ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा के “बुधवार को युद्ध विराम समझौते की घोषणा होने के बाद इजरायली हमलों में 86 लोग मारे गए हैं और 258 घायल हुए हैं, जो युद्ध विराम की घोषणा के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा है. मारे गए लोगों में 23 बच्‍चें और 25 महिलाएं भी शामिल है.”

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले…

वहीं, इजरायली रक्षा बलों ने यह स्‍वीकार किया है कि गुरूवार को उन्‍होंने गाजा पट्टी में करीब 50 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है. हालांकि इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि “गाजा पट्टी में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की वापसी के लिए युद्ध विराम समझौते पर सहमति बन गई है. इसे मंजूरी देने के लिए शुक्रवार को सुरक्षा मंत्रिमंडल की बैठक बुलाएंगे और फिर सरकार इस समझौते को मंजूरी देगी.”

इजरायल ने टाला समझौते पर होने वाला मतदान

दरअसल, इजरायल और हमास के बीच जारी भयंकर युद्ध को रोकने के लिए लंबे समय से इंतजाररत युद्धविराम समझौते पर गुरुवार को मंत्रिमंडल के होने वाले मतदान को इजरायल ने टाल दिया था. बता दें कि इसी समझौते के तहत गाजा पट्टी में जारी युद्ध को रोका जाएगा और दर्जनों बंधकों की रिहाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः-तीसरे विश्व युद्ध की तैयारी में जुटा रूस! बताया कब मचेगी तबाही, इस मुद्दे पर चर्चा को लेकर भी दिया सुझाव

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version