इजरायल ने फिर गाजा पर बरपाया कहर, भीषण हवाई हमले में 17 लोगों की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hamas War: इजरायल ने एक बार फिर गाजा पर कहर बरपाया है. इजरायली सेना ने शुक्रवार को गाजा पर भीषण हवाई हमला किया है. इस हमले में बच्‍चों सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है. इसकी जानकारी चिकित्‍सा कर्मियों ने दी है. दरअसल गाजा सीजफायर टूटने के बाद एक बार फिर मिडिल-ईस्‍ट अशांति की आग में झुलसने लगा है. यहां फिर से मौत का ताडंव हो रहा है.  युद्ध की टंकार और आम जनता का हाहाकार सुनाई दे रहा है.

इंडोनेशियाई अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि मरने वालों में 10 लोग जबालिया शरणार्थी शिविर से हैं. इन मृतकों के शव को अस्पताल लाया गया था. वहीं, नासिर अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि दक्षिणी शहर खान यूनिस में 7 लोग मारे गए. इसमें एक गर्भवती महिला भी है. ये सातों शव नासिर अस्पताल में लाये गए थे.

18 महीने से अधिक समय से जारी है युद्ध

जानकारी के अनुसार, इजरायल में नियुक्त अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी शुक्रवार को ‘वेस्टर्न वाल’ पहुंचे जो यरूशलम के पुराने शहर में यहुदियों का एक प्रमुख प्रार्थना स्थल है. हकाबी ने दीवार पर एक प्रार्थना पत्र को भी संलग्न किया जिस बारे में उन्होंने बताया कि इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हाथों से लिखा है. हकाबी ने बताया कि ट्रंप ने उन्हें यरूशलम में शांति के लिए उनके प्रार्थना पत्र को लेकर जाने को कहा था. उन्‍होंने यह भी कहा कि हमास की गिरफ्त में मौजूद शेष सभी बंधकों को वापस लाने के लिए हर कोशिश हो रही है.

गाजापट्टी में बीते 18 माह से जारी युद्ध के महत्वपूर्ण समय में हकाबी का आगमन हुआ है. अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ युद्ध विराम को फिर से पटरी पर लाना चाहते हैं. इजरायल की मांग है कि हमास कोई युद्ध विराम शुरू होने से पहले और भी बंधकों की रिहाई करे और आखिरकार क्षेत्र को खाली करने के लिए सहमत हो.

ये भी पढ़ें :- FY26 में 20,000 फ्रेशर्स को नियुक्त करेगी इन्फोसिस, सैलरी बढ़ाने की योजना पर कर रही है काम

 

  

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version