इजरायल ने गाजा में शुरू किया विस्‍तार अभियान, स्‍थानीय लोगों को दी ये चेतावनी  

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hamas War: हमास के साथ जारी जंग के बीच इजरायल ने बड़ा कदम उठाया है. इजरायली सेना के मुताबिक, गाजा शहर में उसका विस्तारित अभियान शुरू हो चुका है. दरअसल, मंगलवार को इजरायली सेना ने घोषणा किया कि गाजा शहर में “हमास के सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने” के लिए उसका विस्तारित अभियान शुरू हो गया है. साथ ही उन्होंने वहां रह रहे लोगों को दक्षिण की ओर जाने की चेतावनी भी दी है.

दरअसल, इजरायल पिछले एक महीने से अकाल से पीड़ित गाजा शहर के निवासियों को अभियान से पहले ही जगह खाली करने की चेतावनी दे रहा था, जिसे लेकर स्‍थानीय लोगों ने कहा था कि गाजा के दक्षिण में भीड़भाड़ और ऊंची कीमतों के कारण वो जगह खाली नहीं कर पा रहे हैं.

‘गाजा जल रहा है‘

वहीं, सोमवार की रात गाजा शहर पर हुए भारी हवाई हमलों के बाद इजरायल के रक्षामंत्री इजराइल काट्ज ने मंगलवार को कहा कि गाजा जल रहा है. काट्ज की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इजरायल ने गाजा शहर के लेकर अपनी योजना पर काम शुरू कर दिया है.

‘हमला शुरू हो गया है‘

इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्रकारों से बातचीत में संकेत दिया कि हमला शुरू हो गया है. रुबियों ने कहा कि ‘‘इजरायलियों ने वहां कार्रवाई शुरू कर दी है, इसलिए हमें लगता है कि हमारे पास समझौते के लिए बहुत कम समय बचा है. हमारे पास अब महीने नहीं हैं,  हमारे पास शायद कुछ दिन या शायद कुछ हफ्ते ही बचे हैं.’’

इजरायल ने दे दिए थे संकेत

बता दें कि हाल ही में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा था कि इजरायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा शहर पर कब्जा करने की योजना को मंजूरी दे दी है.  ऐसे में अब तक इजरायल-हमास जंग के के बीच 64 हजार से अधिक लोग जान गवा चुके है. दरअसल, गाजा का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका है और यहां लोगों का बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं. घायलों सी संख्या एक लाख के पार पहुंच चुकी है.

इसे भी पढें:-भारत-अमेरिका के रिश्‍तें में नया मोड़! दिल्‍ली में व्यापार समझौते पर शुरू हुई वार्ता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version