Israel Hamas War: इजराइली सेना को मिली बड़ी सफलता, हमास में बंधक नागरिक को बचाया

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hamas War: इजराइल सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इजराइली सेना ने उस अरब नागरिक को बचा लिया है, जिसे हमास के आतंकियों ने बीते साल सात अक्टूबर को अगवा कर लिया था. इजराइल सेना ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसने उस अरब नागरिक को बचा लिया है, जो सात अक्टूबर को हमास के हमले में अपहृत किए गए लोगों में शामिल था.

दरअसल, हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादियों ने सात अक्टूबर के हमले में लगभग 250 लोगों का अपहरण कर लिया था, इस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और इनमें ज्यादातर नागरिक शामिल थे. इनमें से इजराइली सेना ने कहा कि 52 वर्षीय कायद फरहान अलकादी को ‘‘दक्षिणी गाजा पट्टी में एक अभियान के तहत’’ बचाया.

एक तिहाई बंधकों के मरने की आशंका

बता दें कि हमास ने अब भी लगभग 110 लोगों को बंधक बना रखा है, जिनमें से करीब एक तिहाई के मरने की आशंका है. वहीं, बाकी लोगों को पिछले साल नवंबर में संघर्ष विराम के दौरान इजराइल द्वारा बंधक बनाए गए फिलिस्तीन
लोगों के बदले में रिहा किया गया था. इजराइल ने कुल आठ बंधकों को बचाया है. हमास का कहना है कि इजराइली हवाई हमलों के कारण कई बंधक मारे गए हैं.

मारे गए हैं 40 हजार से अधिक फिलिस्तीन

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजराइल के जवाबी हमले में 40 हजार से अधिक फिलिस्तीन
मारे गए हैं, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इसमें कितने लड़ाके थे. फिलहाल अमेरिका, मिस्र और कतर ने कई महीनों तक एक समझौते पर बातचीत करने का प्रयास किया है, जिसके तहत स्थायी युद्ध विराम के बदले शेष बंधकों को रिहा किया जाना है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version