Gold Silver Price Today: सोने की कीमत पर लगी ब्रेक, चांदी के बढ़े भाव; जानिए कीमत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 28 August 2024: सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, अगर आप आप सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे हैं या फिर सोने और चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह आपके सुनहरा मौका है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. वहीं, चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 67,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी रेट पर बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी रेट पर बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी मंगलवार को 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज 93,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में आज कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 67,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी रेट पर बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी रेट पर बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी मंगलवार को 67,850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वह आ भी उसी कीमत पर बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 71,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज भी उसी रेट से बिकेगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version