इज़राइल का सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के बाद दूसरे विमान से ले जाते वक्त हुआ हादसा

Israel: आपात लैंडिंग के बाद वापस लाने की कोशिश में इज़राइल का एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह घटना तब हुई जब उसे एक अन्य विमान के जरिए एयरलिफ्ट कर ले जाया जा रहा था. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच चल रही है. सेना ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई है, जिसे Clash Report ने साझा किया है.

दुर्घटना का समय बेहद अहम

यह हादसा ऐसे संवेदनशील समय पर हुआ है, जब पश्चिम एशिया में ईरान से जुड़े संभावित सैन्य हमलों और क्षेत्रीय सैन्य गतिविधियों को लेकर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. इसी वजह से इस दुर्घटना का समय बेहद अहम माना जा रहा है. इज़राइल रक्षा बल (IDF) ने बताया कि बुधवार सुबह एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब उसे पहले की गई आपात लैंडिंग के बाद वापस लाने की कोशिश की जा रही थी. यह आपात लैंडिंग खराब मौसम के कारण करनी पड़ी थी.

हेलीकॉप्टर को एयरलिफ्ट के जरिए हटाने का ऑपरेशन शुरू

सेना के मुताबिक मंगलवार को गंभीर मौसम परिस्थितियों के चलते हेलीकॉप्टर ने गुश एत्सियोन क्षेत्र में एक खुले इलाके में सुरक्षित आपात लैंडिंग की थी. इसके बाद बुधवार को हेलीकॉप्टर को एयरलिफ्ट के जरिए हटाने का ऑपरेशन शुरू किया गया. रिकवरी ऑपरेशन के दौरान क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर एयरलिफ्ट करते समय अचानक अलग हो गया और नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इस मामले की जांच के लिए एक सैन्य जांच समिति गठित

घटना को गंभीरता से लेते हुए इज़राइली वायुसेना प्रमुख मेजर जनरल टोमर बार ने इस मामले की जांच के लिए एक सैन्य जांच समिति गठित करने के आदेश दिए हैं. ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर, जिन्हें इज़राइली वायुसेना में यानशुफ (हिब्रू में उल्लू) कहा जाता है. आमतौर पर नियमित परिवहन मिशनों के साथ-साथ सैन्य अभियानों के दौरान सैनिकों को पहुंचाने और वापस लाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है. सेना ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें. ‘ये एक ऐतिहासिक विजय है…’, BMC में BJP के शानदार प्रदर्शन पर CM फडणवीस ने प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version