ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर हमले को लेकर बड़ा दावा, अमेरिका ने किया पाकिस्तान एयर स्पेस का इस्तेमाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Iran Conflict: ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए अमेरिकी हमले को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. खोरसान न्‍यूज के हवाले से यह दावा किया गया है कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए पाकिस्‍तानी एयरस्‍पेस का इस्‍तेमाल किया. हालांकि अभी इस पर अभी तक पाकिस्तान और अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन खोरसान का अगर ये दावा सच साबित होता है तो इसका मतलब साफ है कि पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मोहरे यानि प्यादे बन गए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अभी पिछले हफ्ते ही पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को लंच पर बुलाया था. इसके बाद पाकिस्तान से आवश्‍यकता पड़ने पर उसके एयरबेस और पोर्ट का इस्तेमाल करने के लिए ट्रंप ने मुनीर से हामी भरवाई थी…और अब ये दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल ईरान पर हमले में किया है.

ईरान के न्‍यूक्लियर साइट पर हमला

मालूम हो कि ईरान और इजरायल के बीच जंग जारी है. इसी बीच अमेरिका ने ईरान के तीन न्‍यूक्लियर साइट पर हमला कर दिया है. इसे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बहुत सफल हमला बताया है. अमेरिका ने ईरान के फोर्डो, नतांज और एस्‍फाहान न्‍यूक्लियर साइट पर हमला किया है.

ये भी पढ़ें :- PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, US हमले के बाद इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version