ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को निकालेगी भारत सरकार, तेरहान ने स्वीकार की ये अपील

Israel-Iran: ईरान-इजरायल जंग में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत के अनुरोध को स्वीकर कर लिया गया है. ईरान में  फिलहाल 10 हजार भारतीय हैं, जिनमें एक बड़ी संख्या भारतीय छात्रों की है, जो ईरान के विभिन्न मेडिकल और धार्मिक संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे। इन्हें अजरबैजान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर के जरिए बाहर निकाला जाएगा।

हवाई अड्डों के माध्यम से उन्हें निकालने की सलाह

विभिन्न ईरानी शहरों में हजारों भारतीय फंसे हुए हैं और मांग कर रहे हैं कि तेहरान और येरुशलम लड़ाई को रोकने की घोषणा करें ताकि भारत सरकार हवाई अड्डों के माध्यम से उन्हें निकाल सके. वहीं तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने रविवार को ईरानी शहरों में फंसे लोगों से घबराने और उचित सावधानी बरतने को कहा है. उन्हें देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए तेहरान में सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भारतीय दूतावास से संपर्क बनाने को कहा गया था.

1,300 से अधिक कश्मीरी छात्र ईरान में फंसे

ईरान में कश्मीरी छात्रों के रहने वाले एक छात्रावास पर इजरायली हवाई हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए. इस पर मीरवाइज उमर फारूक ने चिंता व्यक्त की. और कहा कि “ईरान से बेहद परेशान करने वाली खबर आ रही है कि एक हॉस्टल में कश्मीरी छात्रों पर इजरायली हवाई हमला हुआ है. सौभाग्य से, केवल मामूली चोटों की सूचना मिली है.” उन्होंने कहा कि 1,300 से अधिक कश्मीरी छात्र ईरान में शिक्षा ले रहे हैं और अब “अपने जीवन के लिए बहुत डर” में जी रहे हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर में उनके परिवार गहरी पीड़ा में हैं.

इसे भी पढ़ें:-लुफ्थांसा की फ्लाइट में बम होने की सूचना, उड़ान भरने के बाद वापस लौटा विमान

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version