लेबनान के पश्चिमी बेका और टायर में इजरायली हमले, 7 लोगों की मौत, मौके पर राहत, बचाव कार्य शुरू

Israel Lebanon War: इजरायली हमलों में लेबनान में सात लोगों की मौत हो गई है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पश्चिमी बेका और दक्षिणी लेबनान में हुए इजरायली हमलों में एक बच्चे, एक महिला और दो बुजुर्ग समेत सात लोगों की मौत हुई है. लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) के अनुसार पश्चिमी बेका के सोहमोर कस्बे पर इजरायली हवाई हमले में पांच लोगों की जान गई.

हमले के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा, एक महिला और दो बुजुर्ग शामिल हैं. हमले के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. जानकारी के मुताबिक यह ताजा हमला रविवार सुबह करीब पांच बजे के आस पास हुआ है. युद्धविराम लागू होने के तुरंत बाद भी दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले और सैन्य कार्रवाई जारी रही. इजरायल और हिजबुल्लाह दोनों ने एक-दूसरे पर समझौता तोड़ने का आरोप लगाया है.

युद्धविराम लागू होने की घोषणा

अमेरिकी अधिकारियों की ओर से शुक्रवार शाम युद्धविराम लागू होने की घोषणा के तुरंत बाद इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में एक दर्जन से ज्यादा हवाई हमले किए, जो कई घंटों तक जारी रहे. आधी रात के बाद इजरायली सेना ने नबातियेह के पास अली अल-ताहेर पहाड़ी पर फिर सैन्य अभियान शुरू किया. लेबनान में सैन्य कार्रवाई को लेकर बढ़ती आलोचना के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायली सेना नागरिकों की सुरक्षा के लिए दुनिया की किसी भी सेना से ज्यादा कदम उठाती है.

इजरायली सेना सबसे ज्यादा सावधानी बरतती है

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि नागरिक हताहतों को कम से कम रखने के लिए इजरायली सेना सबसे ज्यादा सावधानी बरतती है. उन्होंने यह भी दावा किया कि दुनिया में किसी भी देश के खिलाफ इजरायल जितना दुष्प्रचार नहीं किया जाता. नेतन्याहू ने कहा, ‘सच्चाई और इजरायल की जीत होगी.’ यह बयान ऐसे समय आया है जब लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय आलोचना बढ़ रही है.

इसे भी पढ़ें. ‘बेमतलब की बातें कर रहे, अपने काम से काम रखें…’, ट्रंप के फोटो वाले बयान पर भड़कीं मेलोनी

 

 

 

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version