इजरायली PM नेतन्याहू का बड़ा फैसला, आंतरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख को किया बर्खास्त

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel: इजरायल में जारी संकट के बीच पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू ने बड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री नेतन्‍याहू ने आतंरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख (शिन बेट) को पद से बर्खास्‍त कर दिया है. इससे पहले नेतन्‍याहू ने सेना प्रमुख को हटा दिया था. नेतन्याहू का कहना है कि आंतरिक सुरक्षा विभाग के चीफ पर उनका भरोसा नहीं है.

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, रोनेन बार 2021 में इजरायल के इंटर्नल सिक्योरिटी फोर्स के चीफ बने थे. चार साल बाद ही पीएम नेतन्याहू ने उन्हें हटाने का फैसला किया है. नेतन्याहू ने कहा है कि उन पर से मेरा भरोसा खत्म हो गया है. मैं उनके साथ काम नहीं कर सकता.

हटाने की असल वजह?

दरअसल, 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था. इस हमले में इजरायल के 1200 लोग मारे गए. हमले के बाद शिन बेट की ओर एक रिपोर्ट जारी की गई. इस रिपोर्ट में सरकार की नाकामी का जिक्र किया गया था. रिपोर्ट आने के बाद पीएम नेतन्याहू विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए थे. नेतन्याहू पर इस्तीफा का भी दबाव बनाया जा रहा था. इसी बीच नेतन्याहू ने पहले आर्मी चीफ और अब शिन बेट हेड को हटाने का फैसला ले लिया.

इजरायल में PM नेतन्याहू का विरोध शुरू

पीएम नेतन्‍याहू के इस फैसले के बाद इजराइल में विरोध शुरू हो गया है. विपक्षी नेता यायर लापिड ने कहा है कि बर्खास्तगी के फैसले को कोर्ट में चुनौती देंगे. लापिड का कहना है कि पीएम नेतन्याहू पटरी से उतर गए हैं और तानाशाही की ओर जा रहे हैं. वहीं पूर्व पीएम एहुद बराक का कहना है कि नेतन्याहू कानून का पालन नहीं कर रहे हैं. खुद इस्तीफा देने की बजाय अधिकारियों को हटाने में लगे हैं. इजरायल के लोग नेतन्‍याहू को माफ नहीं करेंगे.

शिन बेट के प्रमुख का काम

शिन बेट का काम इजरायल के आंतरिक सुरक्षा पर ध्यान देना है. इसे इजरायल में महत्‍वपूर्ण विभाग माना जाता है. आंतरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख हर बड़े फैसले में शामिल होते हैं. शिन बेट का काम ही खुफिया जानकारी को कंट्रोल करना और इंटर्नल रिपोर्ट तैयार करना है.

ये भी पढ़ें :- अमेरिका में कुदरत का कहर, टॉरनेडो और धूल भरी आंधी से मची तबाही, 37 लोगों की मौत

 

 

Latest News

ISRO: भारत के पहले जियो-इमेजिंग सैटेलाइट ने अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भरी उड़ान, देश की सीमाओं पर रखेगा नजर

Geo-imaging satellite: भारत ने अंतरिक्ष में अपने नए अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-05 ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ17 को आज तड़के 2:55...

More Articles Like This

Exit mobile version