‘आपको बेवकूफ बना गए US-ईरान’, युद्धविराम पर इज़राइली विपक्षी नेता का PM नेतन्याहू को फटकार

US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो हफ्ते के युद्धविराम को लेकर इज़राइल में विपक्ष के नेता याइर लैपिड ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर तीखा हमला बोला. लैपिड ने इसे इज़राइल के इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक विफलता बताया. उन्होंने नेतन्याहू पर अहंकार, लापरवाही और रणनीति की कमी जैसे आरोप भी लगाए. कहा कि इस गलती से हुए नुकसान की भरपाई करने में इज़राइल को कई साल लग सकते हैं.

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा था मुद्दा 

लैपिड ने कहा कि इस महत्वपूर्ण फैसले में इज़राइल को शामिल ही नहीं किया गया, जबकि यह सीधे उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा था. यानि अमेरिका और ईरान नेतन्याहू को बेवकूफ बना दिया और उनके बिना ही समझौते की ओर बढ़ रहे. लैपिड ने कहा कि इज़राइली सेना ने अपना काम पूरी तरह से किया और जनता ने भी मजबूती दिखाई, लेकिन राजनीतिक स्तर पर नेतन्याहू पूरी तरह असफल रहे.

Donald Trump के फैसले का समर्थन

लैपिड के मुताबिक, सरकार अपने तय किए गए किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई. हालांकि इन आलोचनाओं के बीच नेतन्याहू सरकार ने Donald Trump के फैसले का समर्थन किया है. सरकार ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ दो हफ्ते के लिए हमले रोकने के अमेरिकी फैसले के साथ है, बशर्ते ईरान सभी हमले बंद करे और Strait of Hormuz को खोल दे. इज़राइल ने साफ किया है कि यह युद्धविराम लेबनान पर लागू नहीं होता.

ईरान समर्थित Hezbollah बड़ा खतरा

दक्षिण लेबनान में Hezbollah के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेगा, क्योंकि इज़राइल इसे ईरान समर्थित बड़ा खतरा मानता है. लेबनानी अधिकारियों ने कहा है कि इज़राइली हमलों में अब तक बड़ी संख्या में लोग मारे गए और घायल हुए हैं. इज़रायल ने लेबनान में हिज़बुल्लाह के खिलाफ अपनी जमीनी और हवाई सैन्य कार्रवाई को तेज कर दिया है, जिसे दैनिक यदियोत अहरोनोत के अनुसार, यह कार्रवाई उत्तरी निवासियों के लिए खतरों को हटाने और सीमावर्ती गांवों में हिज़बुल्लाह के ठिकानों को नष्ट करने के लिए जारी है.

इसे भी पढ़ें. IIMT ‘भारत फिल्म फेस्टिवल’ का शंखनाद, CMD उपेंद्र राय ने युवाओं में भरा जोश; सुनें उन्होंने क्या-क्या कहा?

More Articles Like This

Exit mobile version