Israel: बस स्टॉप पर खड़े लोगों को ट्रक ने रौंदा, 40 लोग घायल, आतंकी हमले की आशंका

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel: इजरायल में उत्तरी तेल अवीव के पास एक बस स्‍टॉप पर खड़े लोगों को ट्रक ने रौंदा दिया है. इस घटना में करीब 40 लोग जख्‍मी हुए हैं. इजरायली पुलिस ने इसके पीछे आतंकी हमले का शक जताया है. ये हमला आज सुबह तेल अवीव के पास ग्लियोट में हुआ है. इजरायल के एंबुलेंस सेवा मेगन डेविड एडम ने बताया कि 35 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है. जिस इलाके में ये घटना हुई है, वहां इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का मुख्यालय होने के साथ ही आईडीएफ की कई खुफिया युनिट हैं. इनमें हाई प्रोफाइल सिग्नल इंटेलिजेंस ग्रुप यूनिट 8200 भी है.

मारा गया चालक

बस स्टॉप पर लोगों को रौंदने वाले ट्रक चालक को मार दिया गया है. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक पर गोली चलाई और उसे रोका. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, एक बस यात्रियों को उतारने के लिए बेस के बाहर स्टेशन पर रुकी थी. उसी वक्‍त एक ट्रक ने बस और स्टॉप पर मौजूद लोगों को टक्कर मार दी.

आज सुबह ट्रक ने रौंदा

एमडीए ने बताया कि सुबह 10:08 बजे आपातकालीन कॉल सेंटर में एक ट्रक के बस स्टॉप को टक्कर मारने की सूचना मिली थी. इसके तुरंत बाद मौके पर टीम रवाना हुई. स्वास्थ्य सेवा ने बताया कि 35 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घायलों में कई बुजुर्ग नागरिक थे, जो बस से उतरे थे और इस हमले के चपेट में आ गए.

पुलिस मान रही आतंकी हमला

इजरायली मीडिया के मुताबिक, पुलिस इस हादसे को आतंकवादी हमला मान रही है. पीड़ितों का इलाज कर रहे अस्पताल के डॉक्‍टर ने बताया कि एक घायल की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है. अस्पताल ने एक बयान में कहा कि उसका जीवन खतरे में है और ऑपरेशन रूम में उसका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें :- स्पेन के प्रधानमंत्री के साथ कल गुजरात दौरे पर रहेंगे PM Modi, सी-295 विमान सुविधा का करेंगे शुभारंभ

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version