इजरायल-अमेरिकी हमले में इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की मौत, रो-रो कर बेहोश हो रहे लोग

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel US Attack on Iran: इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई शनिवार को इजरायल-अमेरिकी हमले में शहीद हो गए, जिसकी ईरान की IRNA एजेंसी ने पुष्टि भी कर दी है. खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद ईरान में मातम मच गया है. सुप्रीम लीडर खामेनेई के कई चाहने वाले उनकी मौत की सूचना मिलने के बाद फफक-फफक कर रोने लगे और बेहोश हो गए. खामेनेई की मौत के बाद पूरे ईरान में मातम छा गया है.

ईरान की सरकार ने खामेनेई की मौत के बाद 40 दिनों का शोक और 7 दिनों का अवकाश घोषित किया है. हमले में खामेनेई के बेटे, दामाद और बेटी व पोतों की मौत की भी पुष्टि हुई है. अब ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है और कहा है कि रमजान के पवित्र महीने में खामेनेई शहीद हुए हैं,अल्लाह उन्हें जन्नत फरमाये.

अमेरिकी नागरिकों के लिए न्‍याय

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई हवाई हमले में मारे गए. यह न केवल ईरान की पब्लिक के लिए इंसाफ है, बल्कि सभी अमेरिकियों और विश्व भर के उन देशों के नागरिकों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके गिरोह ने मार डाला.

बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के एक्शन को लेकर पूरे मीडिल ईस्‍ट एशिया में तनाव है.  वहीं, अब खामेनेई की मौत के बाद ये देखना होगा कि ये जंग अभी तक जारी रहती है या किस ओर जाती है?

इसे भी पढें:- US-इजरायल ने ईरान में गर्ल्स स्कूल पर किया एयरस्ट्राइक, 24 छात्राओं की मौत, दुबई व अबूधाबी में भी धमाके

Latest News

Pakistani Drone Over LoC: पुंछ में मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की फायरिंग, वापस लौटा

Pakistani Drone Over LoC: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय सीमा में...

More Articles Like This

Exit mobile version