इजरायल ने की दक्षिणी लेबनान के शहर टायर में एयरस्ट्राइक, रिहायशी इलाके को बनाया निशाना, 8 की मौत

Beirut: इजरायली एयरस्ट्राइक में दक्षिणी लेबनान के प्रमुख तटीय शहर टायर में 8 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि घायलों की संख्या को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक आंकड़ा पेश नहीं किया गया है. इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शहर के निवासियों को क्षेत्र खाली करने का आदेश जारी किया था. दक्षिणी लेबनान में हाल के हफ्तों में इजरायली हवाई हमलों और निकासी आदेशों में लगातार वृद्धि देखी गई है.

रिहायशी इलाके को निशाना बनाया

लेबनान की सिविल डिफेंस एजेंसी के अनुसार, हमले में शहर के एक लोकप्रिय रिहायशी इलाके को निशाना बनाया गया. इजरायली सेना ने टायर शहर के कई इलाकों के लिए निकासी आदेश जारी किया था. आदेश में ईसाई बहुल क्षेत्रों को भी शामिल किया गया. इजरायली निकासी आदेश के बाद टायर से लोगों का पलायन जारी है. लेबनानी सिविल डिफेंस की टीमें बुजुर्गों, बीमारों और अन्य कमजोर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में लगी हैं.

विशेष निकासी अभियान शुरू

स्थिति को देखते हुए राहत एजेंसियों ने विशेष निकासी अभियान शुरू किया है ताकि ऐसे लोगों को बाहर निकाला जा सके जो स्वयं यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं. एंबुलेंस और अन्य राहत वाहनों के जरिए कई बुजुर्गों को शहर से बाहर ले जाया गया है. लेबनान के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दक्षिणी लेबनान के ही मारवानेह में हुए हमले का शिकार एक बच्चे समेत 2 लोग हो गए और 10 लोग घायल हो गए.

ड्रोन हमले में तीन लोग घायल

वहीं लेबनान की सरकारी न्यूज एजेंसी एनएनए ने सिविल डिफेंस फोर्स के हवाले से बताया कि शर्किया शहर में ड्रोन हमले में तीन लोग घायल हो गए. इनमें से दो सिविल डिफेंस फोर्स के सदस्य हैं. सिविल डिफेंस फोर्स ने बताया कि उनकी टीम घायलों और पीड़ितों को बचाने का प्रयास कर रही थी जब दूसरा ड्रोन हमला हुआ. उनके मुताबिक इस अटैक में उनके दो स्टाफ को मामूली सी चोट आई है. टायर और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी कई बार हमले हुए हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं.

इसे भी पढ़ें. Ebola Virus: कांगो में लगातार बढ़ रहा इबोला का प्रकोप, 550 हुए मरीज, अब तक 101 लोगों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version