इजरायली सेना का बदला, यमन में हूती विद्रोहियों पर किया हवाई हमला, एक की मौत

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Airstrike on Houthi Rebels: इजरायली सेना ने यमन के लाल सागर क्षेत्र में हूतियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. हूती विद्रोहियों द्वारा रविवार को इजरायल के मुख्‍य एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले के जवाब में इजरायली सेना ने होदेइदा प्रांत में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए. सोमवार का किए गए इस हमले में एक व्‍यक्ति के मरने की खबर है, जबकि 35 अन्‍य घायल हुए है.

हूती विद्रोहियों के मीडिया कार्यालय ने बताया कि सोमवार दोपहर को होदेइदा बंदरगाह पर कम से कम 6 हवाई हमले हुए. इसके अलावा, होदेइदा शहर से 55 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित बजिल जिले में एक सीमेंट फैक्ट्री पर भी हमले हुए. इन जगहों पर हुए हवाई हमलों में नुकसान की स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं मिली है.

50 से ज्यादा गोला-बारूद दागे गए

इजरायली सेना ने बताया कि इस ऑपरेशन में 20 से अधिक लड़ाकू विमान शामिल हुए और दर्जनों लक्ष्यों पर 50 से ज्यादा गोला-बारूद दागे. होदेइदा के निवासियों ने बताया कि बंदरगाह पर जोरदार धमाके सुने गए और वहां से आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया. शहर में एम्बुलेंस के सायरन की आवाजें भी गूंज रही थीं.

हमल में एक की मौत

हूती द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सीमेंट फैक्ट्री पर इजरायली हमलों में एक शख्‍स की मौत हो गई,  जबकि 35 लोग घायल हुए है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा कि बचाव दल अभी भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं. हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ये हमला किया है. हालांकि, एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि सोमवार को यमन पर इजरायली हमलों में अमेरिकी सेना शामिल नहीं थी.

हूतियों ने इजरायल पर दागी थी मिसाइल

बता दें कि हू‍ती विद्रोहियों ने रविवार को यमन से एक मिसाइल दागी थी, जो इजरायल के मुख्य एयरपोर्ट के पास एक सड़क पर गिरी थी. इस हमले से हवाई उड़ानें और ट्रैफिक कुछ समय के लिए बाधित हो गई थी, जबकि 4 लोग मामूली रूप से जख्‍मी हुए थे. यह पहली बार था जब जंग शुरू होने के बाद कोई मिसाइल इजरायल के एयरपोर्ट इलाके में गिरी थी.

ये भी पढ़ें :- मार्च तिमाही में 25% बढ़ी Apple India की बिक्री, स्मार्टफोन बाजार में वीवो सबसे आगे: Report

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version