एक बार फिर इजरायल ने गाजा पर किया हमला, महिलाएं और बच्चे समेत नौ लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israeli attack: गाजा में शनिवार की रात और रविवार को इजरायल की ओर से हमले किए गए, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई. हमले में मारे गए लागों में ज्‍यादातर महिलाएं और बच्‍चे शामिल है. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वहीं, नासिर अस्पताल के अनुसार, दो हमले दक्षिणी शहर खान यूनुस में तंबुओं पर हुए, जिनमें दो बच्चों और उनके माता-पिता की मौत हो गई. वहीं, एक अन्‍य हमले में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए.

इस दौरान इजरायली सेना ने केवल आतंकियों को निशाना बनाने और आम लोगों को नुकसान पहुंचाने से बचने का प्रयास करने की बात कही है. वहीं, ताजे हमले को लेकर इजरायल द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई.

इजरायल ने तोड़ा युद्धविराम

बता दें कि इजरायल ने 10 सप्ताह से अधिक समय से गाजा में भोजन और दवाओं समेत सभी तरह की चीजों की आपूर्ति पर पूरी तरह पाबंदी लगा रखी है. वहीं, बंधको की रिहाई के लिए हमास पर दबाव बनाने की रणनीति बता रहा है. दरअसल, इजरायल ने युद्धविराम को तोड़कर मार्च में दोबारा हमले शुरू किए थे. युद्धविराम के दौरान इजराइल के 30 से अधिक बंधकों की रिहाई हुई थी.

इन देशों के दौरे पर जाएंगे अमेरिकी राष्‍ट्रपति

इसी बीच सहायता समूहों का कहना है कि खान-पान के सामान की किल्लत होती जा रही है और बड़े पैमाने पर लोग भूख के शिकार हैं. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति इस सप्ताह पश्चिम एशिया क्षेत्र की यात्रा के तहत सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे. हालांकि वह इजराइल नहीं जाएंगे. ट्रंप प्रशासन इजराइल को पूर्ण समर्थन देने की बात कहता रहा है.

इसे भी पढें:-भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर ब्रिटेन, जर्मनी समेत कई देशों ने दी प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्‍या कहा

 

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की बढ़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This