इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने अमेरिकी रक्षा सचिव से की बात, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ईरान ने इजरायल पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है. इजराइल के रक्षामंत्री योआव गैलेंट ने रविवार को अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से बात की. इस दौरान उन्‍होंने उन्हें बताया, ईरान की सैन्य तैयारियों से पता चलता है कि वह इजराइल पर बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी कर रहा है. यह जानकारी एक्सियोस ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से साझा की. एक्सियोस के अनुसार, इजरायल की खुफिया एजेंसी का मानना है कि ईरान इजरायल पर सीधे हमले को तैयार है. कुछ दिन में ही ईरान हमला कर सकता है.

हिजबुल्लाह पहले कर सकता है हमला

इजरायली खुफिया एजेंसी का मानना है कि हिजबुल्लाह अपने शीर्ष कमांडर का बदला लेने के लिए पहले हमला करेगा. इसके बाद ईरान भी हमले में शामिल हो सकता है. उधर, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स पर बड़े हमले का दबाव बन रहा है.

अप्रैल से भी बड़ा हमला कर सकता ईरान

सूत्रों की माने तो ईरान इस बार 13 अप्रैल से भी बड़ा हमला कर सकता है. हिजबुल्लाह और ईरान मध्य इजरायल में सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला कर सकते हैं. इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा, ईरान और हिजबुल्लाह ने हमें भारी नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी. मगर उम्मीद है कि वे पुनर्विचार करेंगे और युद्ध को नहीं बढ़ाएंगे. क्‍येकि हम ऐसा नहीं चाहते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version