यह हत्या घोर…, इजरायल और अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के पुतिन

Israle-Iran War: इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पहला रिएक्शन सामने आया है. बता दें कि उन्होंने खामेनेई की मौत पर दुख जताया. इसके साथ ही क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने जानकारी देते हुए बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

ऐसे में पुतिन ने कहा कि यह हत्या मानवीय नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून की घोर अवहेलना करते हुए की गई थी. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ये भी कहा कि रूस में खामेनेई को एक उत्कृष्ट राजनेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने रूस और ईरान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पुतिन ने पेजेशकियन से खामेनेई के रिश्तेदारों और प्रियजनों के साथ-साथ ईरान की सरकार और लोगों के प्रति अपनी हार्दिक सहानुभूति और समर्थन व्यक्त करने के लिए भी कहा है.

ईरान ने बदला लेने की कसम खाई

जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने अमेरिका और इजरायल से बदला लेने की कसम खाई है. बता दें कि ईरान के सबसे ताकतवर लोगों में से एक, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने अमेरिका के दिल में चाकू घोपने की बात कही. इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका और इजरायल दोनों देशों के खिलाफ और जवाबी कार्रवाई का वादा किया और कहा कि ‘हमारी सेना का रिएक्शन और भी ज्यादा मजबूत होगा. क्‍योंकि उन्हें पता होना चाहिए कि वे बस हमला करके भाग नहीं सकते.’

रूस ने की अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सिफारिश

इस मामले को लेकर रूसी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका-इजरायल को हमले रोक कर बातचीत की साथ ही राह अपनाने की सलाह देते हुए इसे बिना उकसावे के की गई कार्रवाई बताया. रूस ने ये भी कहा कि स्थिति को राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान की राह पर वापस लाया जाना चाहिए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सिफारिश की है कि वह इन घटनाओं का निष्पक्ष आकलन करे.

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर किया पोस्‍ट

बता दें कि ईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ पर और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट के दौरान वीडियो संदेश जारी किया. इसमें दोनों ने ईरान के लोगों के साथ एकजुटता दिखाई और दावा किया कि दुनिया को आतंक के खतरे से बचाने के लिए उन्होंने ‘प्रिवेंटिव अटैक’ किया है. बता दें कि इससे पहले ईरान ने आईआरजीसी के नेता मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर और डिफेंस काउंसिल सेक्रेटरी अली शमखानी की मौत की पुष्टि की थी.

इसे भी पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा: टायर फटने से पलटी बोलेरो, तीन की मौत, कई घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version