इटली में दो सिखों की गोली मारकर हत्या, भारतीयों की मौत पर भाजपा प्रवक्ता ने उठाए सवाल, बोले- सख्त से सख्त हो कार्रवाई

Must Read

Rome: इटली में बदमाश ने एक गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या दी, जिससे सनसनी फैल गई है. यह घटना बर्गामो प्रांत के कोवो शहर में वैसाखी उत्सव के दौरान हुई. वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से हमलावर भाग निकला. इस घटना को लेकर भारत में सिख समाज ने कड़ी नाराजगी जताई है. इस घटना को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने भी आवाज उठाई है. उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है. यह हमला शुक्रवार रात को हुआ.

हमलावर मौके से फरार

मृतकों की पहचान 48 वर्षीय रागिंदर सिंह, जो कोवो में रहते थे और अग्नाडेलो के निवासी 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, हमलावर अचानक वहां पहुंचा और दोनों पर गोलियां चला दीं. इसके बाद वह कार से मौके से फरार हो गया. पुलिस का मानना है कि यह कोई अचानक हुआ झगड़ा नहीं था, बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है. घटनास्थल से लगभग 10 खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं, जिससे साफ है कि हमलावर ने कई गोलियां चलाईं.

एक अन्य व्यक्ति भी हल्के रूप से घायल

जांच एजेंसियां इसे सोची-समझी हत्या के रूप में देख रही हैं. दूसरी ओर हमलावर भी भारतीय मूल का बताया जा रहा है और वह भी उसी गुरुद्वारे में आता-जाता था. इतना ही नहीं गोलीबारी के दौरान एक अन्य व्यक्ति भी हल्के रूप से घायल हुआ है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, खासकर इसलिए क्योंकि अगले दिन वैसाखी के लिए बड़ा धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होने वाला था, जिसमें स्थानीय प्रशासन और समुदाय के लोग शामिल होने वाले थे.

सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने अपने X हेंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि दुनिया भर में सभी धार्मिक स्थलों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढ़कर उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए. उन्होंने आगे लिखा कि किसी पूजा स्थल के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, जिसके कारण बेकसूर लोगों की जान चली गई, एक अक्षम्य अपराध है.

पूजा करने के मौलिक अधिकार पर हमला

यह हमला सिर्फ व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि आस्था, पवित्रता और शांतिपूर्ण ढंग से पूजा करने के मौलिक अधिकार पर किया गया हमला है. इस तरह का जघन्य कृत्य अल्पसंख्यक समुदायों और धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है. इसकी पूरी तरह, पारदर्शी और समय-सीमा के भीतर जांच होनी चाहिए. अंत में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने लिखा कि ‘हम इटली के अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे तुरंत कार्रवाई करें, दोषियों की पहचान करें और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएं.

जरूर मिलनी चाहिए सजा 

भारत सरकार को इस मुद्दे को सभी उचित राजनयिक मंचों पर उठाना चाहिए. BJP दुनिया भर में सभी धार्मिक स्थलों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों को ढूंढ़कर उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए.’

इसे भी पढ़ें. CM योगी बोलेः अक्षम्य है विपक्षी दलों का कृत्य, आधी आबादी इन्हें माफ नहीं करेगी

Latest News

22 April 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This