भीषण सड़क हादसे में भारतीय दम्पत्ति की मौत, तीन बच्चे भर्ती, छुट्टियां मनाने गया था परिवार

Italy: इटली में एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय दम्पत्ति की मौत हो गई. मिनी बस और वैन की टक्कर हुई. जिसमें महाराष्ट्र के नागपुर निवासी जावेद अख्तर (55) और नादिरा गुलशन (47) की जान चली गई. साथ-साथ ड्राइवर की भी मौत हो गई. तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं.

भारतीय दूतावास ने इस घटना पर जताया शोक

यह दंपति अपने तीन बच्चों के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे. भारतीय दूतावास ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. मृतक दंपति नागपुर के रहने वाले थे और उनका वहां गुलशन प्लाजा नाम का आलीशान होटल भी है. जावेद और नादिरा अपनी यूरोप यात्रा 22 सितंबर से शुरू कर चुके थे. इस यात्रा में उनके साथ उनकी 21 वर्षीय बड़ी बेटी आरजू अख्तर, शिफा अख्तर और बेटा जाजेल अख्तर भी मौजूद थे.

अचानक वैन ने मिनी बस को मार दी जोरदार टक्कर

यह भीषण सड़क हादसा इटली के ग्रोसेतो क्षेत्र में हुआ. मिनी बस में जावेद अख्तर और उनका परिवार सवार था. जबकि बस में अन्य एशियाई मूल के पर्यटक भी थे. अचानक वैन ने मिनी बस को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दंपति और बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. बड़ी बेटी आरजू अख्तर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. उनके छोटे भाई-बहन शिफा और जाजेल का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

नागपुर के 2 भारतीय नागरिकों की मौत से काफी दुखी

हादसे के बाद बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद थोड़ी देर से आई. भारतीय दूतावास ने एक्स पर घटना की पुष्टि करते हुए लिखा कि ग्रोसेतो के पास हुए हादसे में नागपुर के 2 भारतीय नागरिकों की मौत से काफी दुखी हैं. हम प्रार्थना करते हैं कि हादसे में घायल हुए लोग जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें.

फायर टीम ने हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचाया अस्पताल

भारतीय दूतावास सभी के संपर्क में है. हादसे के बाद छोटे बेटे जाजेल ने हेल्पलाइन पर सूचना दी. फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायल और फंसे हुए लोगों को मिनी बस से बाहर निकाला और हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें. Tehran: तेहरान ने 6 लोगों को फांसी पर लटकाया, इजरायल-ईरान युद्ध से जुड़ा है मामला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version