इटली में देखा गया रूस का जासूसी ड्रोन, हरकत में आई सरकार

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russian Spy Drone in Italy: इटली में मैगीगोर झील के पास रूस का एक जासूसी ड्रोन देखा गया है, जिसने देश की सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं. ड्रोन देखे जाने के बाद इटली सरकार हरकत में आ गई है. सरकार के बड़े अधिकारियों ने आतंकवाद और जासूसी को ध्‍यान में रखते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मैगीगोर झील के किनारे स्थित इसप्रा शहर में स्थित यूरोपीय संयुक्त अनुसंधान केंद्र (JRC) में एक वाणिज्यिक ड्रोन को उड़ते देखा गया. ड्रोन की जो तस्वीर सामने आई है, उससे इसके रूस के होने के बारे में पता चलता है.

इलाके में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध  

इटली में जहां ड्रोन उड़ते देखा गया, वो परमाणु अनुसंधान से जुड़ा है. यहां ड्रोन के उड़ने पर प्रतिबंध है. यही वजह है कि ड्रोन के आसमान में देखने के बाद इटली के बड़े अधिकारियों की नींद उड़ गई. इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने कहा कि संभावित सैन्य या औद्योगिक जासूसी के आरोप बहुत गंभीर हैं और यह उस पैटर्न से मेल खाता है, जिसकी उन्होंने पहले भी सूचना दी थी.

यह रूस की हरकत- नाटो

क्रोसटो का कहना है कि यह एक हाइब्रिड युद्ध चल रहा है. यह जितना छिपा हुआ है, उतना ही खतरनाक, निरंतर और दमघोंटू भी है. इसमें लक्षित साइबर हमलों का मिश्रण शामिल है. सैन्य और औद्योगिक प्रौद्योगिकियों और पेटेंटों की चोरी के साथ ही कई अन्य शत्रुतापूर्ण कार्य भी शामिल हैं. इटली के रक्षा मंत्री ने ड्रोन के लिए रूस को जिम्मेदार नहीं ठहराया है, मगर नाटो ने जरूर कहा है कि यह रूस की हरकत है.

ये भी पढ़ें :- जर्मन व्लॉगर ने की दिल्ली और आगरा में भारत की मेट्रो प्रणालियों प्रशंसा, जानिए क्‍या कहा ?

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version